{"_id":"638b99387bbd8b1bae13d34d","slug":"govind-saheb-fair-begins-with-bath-worship-of-dashmi-ambedkar-nagar-news-lko6601474143","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दशमी के स्नान पूजन संग गोविंद साहब मेला का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दशमी के स्नान पूजन संग गोविंद साहब मेला का आगाज
विज्ञापन
गोविंद साहब धाम स्थित सरोवर में शनिवार को आस्था की डुबकी लगाते श्रद्धालु। -संवाद
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलापुर (अंबेडकरनगर)। गोविंद दशमी के मौके पर पूर्वांचल का ऐतिहासिक गोविंद साहब धाम शनिवार को श्रद्धालुओं की आस्था का गवाह बना। मध्य रात के बाद से शुरू हुए स्नान पूजन के साथ ही प्रसिद्ध मेले का आगाज हुआ।
इस मौके पर कई जिलों से जुटे श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में डुबकी लगा कर मठ के समक्ष माथा टेका। दिन निकलने के साथ ही श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर पहुंचने के साथ ही पूरा मठ परिसर बाबा गोविंद साहब के जयकारे से गूंजने लगा।
गोविंद साहब धाम में बीते शुक्रवार की शाम से ही श्रद्धालुओं की भीड़ गोविंद साहब धाम पर जुटने लगी थी। आधी रात के बाद पुजारी भगेलूदास ने सरोवर में स्नान कर बाबा के मठ पर विधि विधान से पूजन कर दशमी के स्नान पूजन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
दिन चढ़ने के साथ ही मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी। स्नान पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने एक माह तक चलने वाले प्रसिद्ध गोविंद साहब मेले में लगी दुकानों पर पहुंचकर अपनी मनपसंद सामग्री की खरीदारी भी की। मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं को सुरक्षा व सफाई के बेहतर इंतजाम मुहैया कराने के लिए पुलिस के साथ ही जिला पंचायत के अधिकारी व कर्मचारी भी दिनभर जुटे दिखे।
गोविंद दशमी के कारण जिला प्रशासन ने पहले ही स्कूलों व कालेजों में शनिवार का अवकाश घोषित कर रखा था। इसके चलते मेला क्षेत्र में लगे झूला, सर्कस, मौत का कुआं व अन्य मनोरंजन के संसाधनों का लुफ्त उठाने को क्षेत्रीय लोगों की भी खूब भीड़ जुटी।