फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Government wants to suppress the voice of farmers

किसानों की आवाज दबाना चाहती है सरकार

Tue, 16 Feb 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Government wants to suppress the voice of farmers
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर अधिकारी को ज्ञापन देने जाते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के निकट धरना दिया। इस दौरान उन्होेंने कहा कि केंद्र सरकार किसान आंदोलन को बदनाम कर उनकी आवाज को दबाना चाहती है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कृषि कानूनों को वापस लेना ही होगा। कहा कि 18 फरवरी को कलेक्ट्रेट के निकट अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। यह तब तक जारी रहेगा, जब तक कृषि कानून वापस नहीं लिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि किसान अपने हक की आवाज बुलंद कर रहे हैं। उनकी आवाज को केंद्र व प्रदेश सरकारें मिलकर दबाना चाहती हैं। इसके लिए किसानों के आंदोलन को विभिन्न प्रकार से बदनाम किया जा रहा है। किसान किसी का बंधुआ मजदूर नहीं बनना चाहता है। जो कृषि कानून लाए गए हैं, उससे किसान पूंजीपतियों के हाथों बंधुआ मजदूर बन जाएंगे। खेतों में खून पसीना बहाकर फसल तैयार करेगा किसान, लेकिन उसका दाम तय करेंगे पूंजीपति। यह कतई बर्दाश्त नहीं होगा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि यह देश कृषि प्रधान है। जब अन्नदाता ही खुश नहीं रहेगा, तो देश में खुशहाली कैसे आ सकेगी। किसानों व देश के हित को देखते हुए केंद्र सरकार को अपनी जिद छोड़नी होगी और कृषि कानून को वापस लेना होगा। तय किया गया कि कृषि कानून वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा। किसान अपने कदम पीछे नहीं हटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों सेे आह्वान किया कि वे कृषि कानून के विरोध में 18 फरवरी से कलेक्ट्रेट के निकट शुरू हो रहे अनिश्चितकालीन धरने में शामिल हों। कहा गया कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं लिए जाएंगे, तब तक धरना जारी रहेगा। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया। इस मौके पर मुकेश, लल्लू, महमूद खां, मस्तराम, त्रिभुवन, मोहनलाल, रामकेवल, वीरेंद्र, रामबहाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed