{"_id":"60007ec48ebc3e344c5bbdf1","slug":"government-ready-for-the-betterment-of-food-providers-ambedkar-nagar-news-lko559877572","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्नदाताओं की बेहतरी के लिए सरकार तत्पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्नदाताओं की बेहतरी के लिए सरकार तत्पर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के टांडा में किसान मेले का शुभारंभ करतीं विधायक संजू देवी।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। किसान अन्नदाता होता है, उसकी उन्नति में देश की उन्नति समाहित है। केंद्र व प्रदेश सरकारें किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयासरत हैं। यह विचार टांडा विधायक संजू देवी ने कृषि विभाग द्वारा टांडा विकासखंड परिसर में आयोजित किसान मेला/गोष्ठी में बीते दिन बतौर मुख्य अतिथि कहीं।
विधायक ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कई योजनाएं चला रही है। लोगों को उनका हक आसानी से मिल रहा है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. धर्मराज सिंह ने किसानों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि किसानों को सरकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाना चाहिए। इन योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंच सके, इसके लिए मेला/गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने किसानों से अपील की कि वैज्ञानिक विधि अपनाकर अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं। इस बारे में जागरूक होने की जरूरत है। कृषि वैज्ञानिक रामकुमार ने कहा कि मधुमक्खी पालन से भी बेहतर आय की जा सकती है। युवा यदि चाहें तो इस क्षेत्र में अपने आप को स्थापित कर सकते हैं। सहायक विकास अधिकारी कृषि राम नयन ने मृदा परीक्षण के संदर्भ में बताया।
विज्ञापन
कृषि मेले में कृषि विज्ञान केंद्र, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, दुग्ध, पशुपालन, मत्स्य, गन्ना, वन, महिला कल्याण, विद्युत, उद्यान, खाद्य एवं रसद आदि 25 विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए। वन विभाग ने 101 पौधों का निशुल्क वितरण किया। विधायक संजू ने बीडीओ शशांक सिंह व राजकीय कृषि बीज भंडार के प्रभारी शिव मोहन वर्मा के साथ स्टालों का जायजा लिया।
इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक ने फीता काटकर एवं मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मेला/गोष्ठी का संचालन शरद कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत योगेंद्र सिंह, पर्यवेक्षण अधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव, प्राविधिक सहायक कृषि विनोद मौर्य, अजय कुमार यादव, विनोद वर्मा, किरण कुमार व विनय वर्मा आदि मौजूद रहे।