{"_id":"67a4eb51ab1b225bf40c7a3f","slug":"government-is-looting-the-poor-by-calling-them-free-vishwanath-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-129089-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त बताकर गरीबों को लूट रही सरकार: विश्वनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्त बताकर गरीबों को लूट रही सरकार: विश्वनाथ
Thu, 06 Feb 2025 10:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 06 Feb 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। विधानसभा क्षेत्र जलालपुर के लखनिया गांव में बहुजन समाज पार्टी की ओर से बृहस्पतिवार को सेक्टर स्तरीय कैडर शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार दलित पिछड़ों को बांट कर राजनीति कर रही है। वर्तमान सरकार मुफ्त के नाम पर गरीबों को लूटने का काम कर रही है। बहुजन समाज पार्टी ने हर समाज को उसकी हिस्सेदारी दी है। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए हमारी पार्टी पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी और झूठ फरेब की सरकार को उत्तर प्रदेश से बेदखल करने का काम करेगी।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील सावंत, विशिष्ट अतिथि रामनयन निर्दोष, जिला पंचायत सदस्य नीरज सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष राजबहादुर, बच्चाराम वर्मा, चुन्नीलाल गौतम, हरिराम अंबेश, तिलकधारी गौतम, नितेश पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।