फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Government does not feel the pain of farmers

सरकार को नहीं किसानों के दर्द का अहसास

Sun, 14 Feb 2021 11:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Government does not feel the pain of farmers
अंबेडकरनगर के दुल्हूपुर में संगठन सृजन अभियान को संबोधित करते वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील मिश्र? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
जलालपुर। केंद्र सरकार संवेदनहीनता की पराकाष्ठा पार कर चुकी है। अन्नदाता सड़कों पर बैठ कर अपने हक के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार को किसानों के दर्द का अहसास नहीं है। यह विचार कांग्रेस के प्रदेश सचिव जनपद प्रभारी प्रदीप कुमार कोरी ने दुल्हूपुर में संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि प्रकट किए। कहा कि किसानों को लेकर सरकार का रवैैया निराश करने वाला है।
विज्ञापन

जिला प्रभारी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने किसानों को सशक्त बनाने का वादा किया था, लेकिन आज उनकी स्थिति दयनीय हो गई है। अपने ही हक के लिए उन्हें सड़क पर संघर्ष करना पड़ रहा है। यह स्थिति सरकार की संवेदनहीनता को प्रकट करती है। इस तरह से किसानों का भला होने वाला नहीं है। पीसीसी सदस्य सुनील मिश्र ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की असंवैधानिक नीतियों का ही परिणाम है कि आज देश में महंगाई चरम पर है। देश व प्रदेश में बेरोजगारों की लंबी फौज खड़ी है। उन्हें रोजगार से जोड़ने की बजाय तमाम तरह के अनर्गल मुद्दे छेड़कर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद ही देश में विकास का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा। युवाओं को रोजगार मिलेगा तो किसानों को उनका हक। वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह से देश व प्रदेश में बेरोजगारी का स्तर बढ़ रहा है, वह इस बात को साफ तौर पर दर्शाता है कि भाजपा सरकारों को न युवाओं के हित से कोई लेना-देना है और न ही उनकी स्थिति को बेहतर बनाने की चिंता है। यह स्थिति चिंताजनक है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार पाल, सुनील कुमार सिंह, सुशील कुमार गौतम, राजकुमार अग्रहरि, मंजीत राजभर, उमापति वर्मा, कपिलदेव राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed