{"_id":"6990c21265b2e13ef90141f4","slug":"government-ayurvedic-hospital-to-be-built-in-jiyapur-tanda-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-150786-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: टांडा के जियापुर में बनेगा राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: टांडा के जियापुर में बनेगा राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल
Sun, 15 Feb 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टांडा के जियापुर में संचालित राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल को जल्द ही अपना भवन मिल सकेगा। इसके लिए राजस्व विभाग की ओर से जमीन की तलाश शुरु कर दी गई है। जमीन मिलते ही इसके बनने की उम्मीद बढ़ गई है। जियापुर में लंबे समय से राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल का संचालन हो रहा है।
यहां पर रोजाना 60 से 80 मरीज इलाज के लिए आते हैं। डीएम अनुपम शुक्ला ने बीते माह जहां पर भी राजकीय अस्पतालों के भवन नहीं हैं, वहां के एसडीएम को जमीन मुहैया कराने के लिए पत्र लिखा था। जिसके बाद अब राजस्व प्रशासन की ओर से इन अस्पतालों को खुद की छत दिलाने के लिए जमीन की तलाश शुरु हो गई है। जिले में करीब 28 आयुर्वेदिक और एक यूनानी अस्पताल है, जिनमें अधिकतर किराए के भवनों पर चल रहे है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. रणजीत कुमार ने बताया कि जमीन की तलाश तेजी से की जा रही है, आशा है कि कुछ अस्पतालों के लिए जल्द ही जमीन भी मिल जाएगी।