{"_id":"5d7535008ebc3e93c95f0bf2","slug":"goshala-demolised-by-jcb-ambedkar-nagar-news-lko480572542","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी लगाकर ढहा दी निजी गोशाला, विरोध पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी लगाकर ढहा दी निजी गोशाला, विरोध पर फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के गढ़वल गांव में रविवार को भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने जमकर तांडव मचाया। आरोपियों ने निजी गौशाला की दीवार को जेसीबी से जबरन ढहवा दिया। आरोप के अनुसार विरोध करने पर फायरिंग भी की गई। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस ने फायरिंग की किसी भी घटना से इंकार किया है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गढ़वल गांव निवासी हरिकेश मौर्य, लालमन एवं अनिरुद्ध ने गांव में गौशाला का निर्माण करवा रखा है। उसी भूमि को लेकर उन सभी का अपने पट्टीदार वीरेंद्र नाथ मौर्य, रवीन्द्र नाथ व सुरेंद्र नाथ के बीच विवाद चला आ रहा है। दोनों पक्षों के अनुसार वैध रूप से भूमि उनकी है।
बताया जाता है कि रविवार सुबह करीब पौने चार बजे 12 से अधिक लोग जेसीबी मशीन के साथ संबंधित भूमि पर पहुंच गए और गोशाला की दीवार को जेसीबी से गिराना शुरू कर दिया। इस बीच जानकारी होते ही हरिकेश पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और इसका विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि इसी बीच विपक्षियों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर दी। इससे उन सभी को जान बचाने के लिए इधर उधर भागना पड़ा। मामले को बढ़ता देख लोगों ने गुहार लगा दी। शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख विपक्षी फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना यूपी 100 को देने के साथ थाने में भी दी गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों के साथ थाना प्रभारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे पक्ष के वीरेंद्र मौर्य का आरोप है कि जिस भूमि पर गौशाला का निर्माण कराया गया है, वह उनक सबकी है। उस पर जबरदस्ती दीवार जोड़ लिया गया था। इस बावत थानाध्यक्ष रामलखन पटेल ने बताया कि हरिकेश पक्ष के रामचेत मौर्य की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। हालांकि थाना प्रभारी ने फायरिंग जैसी किसी घटना से इंकार किया है।