{"_id":"67f9497b63a0a6388d05d596","slug":"goods-worth-lakhs-were-collected-from-three-houses-a-woman-was-injured-with-a-sharp-weapon-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-132547-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: तीन घरों से समेटा लाखों का माल, महिला को धारदार हथियार से किया जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: तीन घरों से समेटा लाखों का माल, महिला को धारदार हथियार से किया जख्मी
Fri, 11 Apr 2025 10:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 11 Apr 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। टांडा की ग्राम पंचायत बिहरोजपुर के पहराजपुर पुरवे में बृहस्पतिवार की रात चार घरों में चोरों धावा बोला। तीन घरों के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवर व नकदी पार कर दी। इस बीच एक घर में चोरों से हुई हाथापाई में एक महिला को गंभीर चोट आई है। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच में जुट गई है। चोरी की घटनाओं में क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
पहराजपुर पुरवा में बृहस्पतिवार की रात रवींद्र यादव के घर के पीछे से अंदर घुसे चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर चांदी का पायल, सोने की बाली व 800 रुपये नकद चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार के लोग घर के बाहरी हिस्से की दलान में सो रहे थे। वहीं, गांव के ही शिवबालक के यहां घुसे चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर चांदी की पायल, दो सोने का लाॅकेट, दो सोने की अंगूठी व एक हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।
परविंद यादव के घर में चोर जब घुसे तो खटपट की आवाज सुनकर उनकी उनकी पत्नी सुशीला जाग गईं। इस दौरान चोरों से उनकी जमकर हाथापाई हुई। चोरों ने सुशीला के सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया और मौके से फरार हो गए। हमले में महिला के सिर व हाथ में चोटें आईं हैं। घटना के समय उनके दो बच्चे कमरे में सो रहे थे, जबकि पति परमिंदर यादव रोजी रोटी के सिलसिले में बाहर आसोम के चाय बागान में रहते हैं। चोरों की संख्या तीन बताई जा रही है।
विज्ञापन
चोरी से मचा हड़कंप
तीन घरों में चोरी की घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। वहीं, पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्राम पंचायत खेतापुर में चोर ग्राम प्रधान खलीक अहमद के घर में पीछे की तरफ से घुसे, लेकिन कमरे का ताला तोड़ नहीं सके। खूटी में टंगे कपड़े की जेब में रखे पांच हजार रुपये लेकर बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गए। टांडा कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है।