फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Good Weather on Thursday

खिली धूप तो मिली राहत

Thu, 02 Jan 2020 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Good Weather on Thursday
फोटो 17, अंबेडकरनगर में गुरुवार को धूप निकलने के बाद राजकीय पार्क में आनन्द लेते लोग। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। बीते कई दिन से हांड़कंपाऊ ठंड से जूझ रहे लोगों को गुरुवार को तेज धूप निकलने से काफी राहत मिली। मौसम साफ होने से बड़ी संख्या में लोगों ने जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में पहुंचकर बढ़-चढ़कर खरीदारी की। बड़ी संख्या में खरीददारों के पहुंचने से बीते कई दिनों सन्नाटे में डूबे बाजार गुलजार हो उठे। इससे दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। मौसम साफ होने से जिला मुख्यालय स्थित एकमात्र राजकीय पार्क दिनभर लोगों से गुलजार रहा। बच्चों व युवाओं ने पार्क में धूप का बढ़-चढ़कर लाभ उठाया। हालांकि, शाम होते होते ठंड का प्रकोप बढ़ा, तो एक बार फिर से लोग जगह जगह अलाव जलाकर बैठ गए। उधर मौसम साफ होने से किसानों ने भी राहत की सांस ली। किसानों का कहना था कि यदि इसी प्रकार का मौसम रहे, तो फसलों का नुकसान होने से बच सकता है।
विज्ञापन

हांड़कंपाऊ ठंड से अस्तव्यस्त हुआ आम जनजवीन गुरुवार को मौसम साफ होने से कुछ हद तक पटरी पर आता नजर आया। गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। समय के साथ धूप में तपिश बढ़ी, तो ठंड से ठिठुर रहे लोगों ने राहत की सांस ली। कई दिन से लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों ने बाजारों का रुख किया। न सिर्फ अकबरपुर नगर, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों ने भी संबंधित बाजारों में पहुंचकर जरूरी सामानों की बढ़ चढ़कर खरीददारी की। बीते कई दिनों से सन्नाटे में डूबे बाजार गुरुवार को खरीददारों से गुलजार रहे। करीब पूरे दिन लोगों की चहल पहल बाजारों में बनी रही। खरीददारों के पहुंचने से दुकानों के चेहरे भी खिल उठे। दरअसल, बीते कई दिन से वह दुकान तो खोल रहे थे, लेकिन खरीददारों के कम आने से ज्यादातर समय दुकान के सामने अलाव जलाकर ठंड से बचने के प्रयास में ही लगे रहे। इस बीच शाम होते होते एक बार फिर से ठंड का प्रकोप बढ़ गया। इससे जगह जगह लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते दिखे।
विज्ञापन

गुरुवार को मौसम साफ होने से जिला मुख्यालय स्थित एकमात्र राजकीय उद्यान पार्क लगभग पूरे दिन लोगों से गुलजार रहा। नववर्ष के दूसरे दिन बड़ी संख्या में बच्चों व युवाओं ने अभिभावकों के साथ पार्क पहुंचकर निकली धूप का बढ़ चढ़कर आनंद उठाया। कोई बैडमिंटन खेल रहा था, तो कोई वॉलीबाल। ज्यादातर बच्चे झूला झूलकर धूप का आनंद उठा रहे थे। अकबरपुर के शशि शेखर ने कहा कि नववर्ष पर कड़ाके की ठंड के चलते वह बच्चों को लेकर बाहर नहीं निकल सके थे। गुरुवार को मौसम साफ होने पर वे परिवार के साथ यहां पहुंचे हैं। बच्चों को खुश देखकर सुखद एहसास होता है। शिखा, महिमा, रीमा व रानी ने कहा कि बुधवार की बजाए, उन्होंने गुरुवार को नववर्ष का जश्र मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम में आए परिवर्तन से किसानों ने राहत की सांस ली। किसानों का कहना था कि यदि इसी प्रकार का मौसम आगे भी रहे, तो फसलों को नुकसान होने से बचाया जा सकता है। किसान रामसिंगार व जगदीश ने मौसम साफ होने पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि गुरुवार को जब सुबह से ही तेज धूप निकली, तो लगा कि अब मौसम साफ हो जाएगा। हुआ भी यही। बीते दिनों पड़े घने कोहरे व गलन से दलहनी व तिलहनी फसलों को कुछ नुकसान तो हुआ है, लेकिन यदि अब इसी प्रकार से लगातार धूप निकलती रहे, तो नुकसान भरपाई हो सकती है। किसान रामबख्श सिंह व शमशेर ने कहा कि अब मौसम साफ ही रहता तो ज्यादा अच्छा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed