{"_id":"637e662c6d690f66645951c8","slug":"girl-students-made-excellent-models-khushi-shaina-winner-ambedkar-nagar-news-lko6586026179","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: छात्राओं ने बनाए उत्कृष्ट माडल, खुशी-शाइना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: छात्राओं ने बनाए उत्कृष्ट माडल, खुशी-शाइना विजेता
विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर में अपने मॉडल के साथ मौजूद छात्राएं। -संवाद
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को विज्ञान व गणित प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें हिस्सेदारी करने वाली छात्राओं ने ड्रिप एरीगेशन, हॉट मॉडल, न्यूटन लॉ, इको गार्डेन से जुड़े आकर्षक मॉडल के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बेहतर मॉडल बनाने पर कक्षा 10 की छात्रा खुशी सिंह व कक्षा नौ की छात्रा शाइना को विजेता घोषित हुई।
प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्या शांति प्रजापति ने कहा कि विज्ञान व गणित जैसे विषयों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली विद्यार्थी भविष्य में सफलता के पथ पर तेजी से आगे बढ़ते हैं। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी में सभी को बढ़ चढ़कर भागीदारी करना चाहिए। ऐसे कार्यक्रमों में हिस्सेदारी से मानसिक विकास के साथ ही मस्तिष्क में सृजनात्मक सोच भी पैदा होती है।
आयोजन से जुड़ीं विज्ञान की शिक्षिका कुसुमलता चौधरी व गणित की शिक्षिका विभा सिंह ने बताया कि छात्राओं ने इको गार्डेन, ड्रिप एरीग्रेशन, हॉट मॉडल, न्यूटन लॉ के अलावा गणित में रेखा, त्रिभुज, चतुर्भुज, वृत्त सहित कई अन्य मॉडल तैयार किए।
विज्ञापन
आकर्षक मॉडल का प्रदर्शन करने वाली हाईस्कूल की छात्रा खुशी सिंह व कक्षा नौ की छात्रा शाइना खातून को विजेता घोषित कर पुरस्कृत किया गया। प्रदर्शनी में मुख्य रूप से कक्षा नौ व 10 की छात्राओं ने भागीदारी की।