फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Girl raped in the name of getting job, case registered

नौकरी दिलाने के नाम पर छात्रा से दुष्कर्म, केस दर्ज

Sat, 06 Aug 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Girl raped in the name of getting job, case registered
आलापुर (अंबेडकरनगर)। छात्रा को नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा का आरोप है कि आरोपी की ओर से चेतावनी दी गई है कि यदि कहीं शिकायत की तो उसे तथा उसके परिजनों को जान से मरवा देगा। पुलिस ने तहरीर के बाद आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मामला आलापुर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह जेएनएम की छात्रा है। पीड़िता के अनुसार रामपाल प्रजापति ने बीते दिनों उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया। वह उसकी बातों में आ गई। आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म भी किया। इस बीच जब उसने नौकरी दिलाने का आरोपी पर दबाव बनाया तो उसने पहले तो आनाकानी की, फिर नौकरी दिलाने से साफ मना कर दिया। साथ ही गालीगलौज किया।
विज्ञापन

धमकी दी कि यदि किसी को यह बात बताई तो तुम्हारे साथ-साथ तुम्हारे परिजनों को भी जान से मरवा देंगे। इससे उसने भयभीत होकर मामले की जानकारी किसी को नहीं दी। आरोपी की धमकी से परेशान होकर अब उसने परिजनों को घटनाक्रम से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में परिजनों ने एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार की। एएसपी ने आलापुर पुलिस को तत्काल मामले में मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में पुलिस ने रामपाल के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थानाध्यक्ष दुर्गेश मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed