फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Girl dies in maternal home due to pillar collapse

Ambedkar Nagar News: पिलर ढहने से ननिहाल में बालिका की मौत

Sun, 17 Dec 2023 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
Girl dies in maternal home due to pillar collapse
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। ननिहाल आई बालिका की पिलर ढहने से दबकर मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मामला जलालपुर थाना क्षेत्र के जफराबाद मोहल्ले का है। इसी थाना क्षेत्र के नसोपुर निवासी बेबी (7) अपने नाना जफराबाद निवासी जगदेव के घर आई थी। रविवार सुबह घर के अन्य बच्चे दरवाजे पर बने पिलर पर झूला डालकर झूल रहे थे। इसी दौरान पिलर ढह गया। इससे बगल खड़ी बेबी मलबे में दब गई। जब तक परिजन उसे मलबे से निकालकर अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

हालांकि सांस चलने की उम्मीद में परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं झूला झूल रहे अन्य बच्चे बाल बाल बच गए। घटना से परिजनों में कोहराम मचा गया। सूचना पर बेबी के माता पिता भी चीख पुकार करते गांव पहुंचे। इसके बाद शव को लेकर घर चले गए। वहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed