फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Girl dies due to bullet fired in sports

खेल-खेल में चली गोली से बालिका की मौत

Wed, 15 Dec 2021 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Girl dies due to bullet fired in sports
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कसेरुवा गांव में बुधवार देर शाम बच्चों के खेल-खेल में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली से एक बालिका की मौत हो गई। पुलिस ने बंदूक कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कसेरुवा गांव स्थित अपनी ननिहाल में रह रही महिमा वर्मा (12) बुधवार देर शाम पड़ोसी अमर बहादुर वर्मा के घर गई थी। वहां वह अमर बहादुर की बेटी सोनाली (14) और बेटे अस्तित्व (13) के साथ पढ़ रही थी। कुछ देर बाद तीनों बच्चे वहां एक कमरे में लोडेड रखी लाइसेंसी सिंगल बैरल बंदूक से खेलने लगे। इसी बीच चली गोली महिमा को लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव में घटना से हड़कंप मच गया। थोड़ी ही देर में प्रभारी कोतवाल संतोष गौड़ दलबल के साथ पहुंचे। बालिका को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने छानबीन में पाया कि बंदूक का लाइसेंस अमर बहादुर के बुजुर्ग पिता राम अजोर के नाम है। पुलिस ने बंदूक को अपने कब्जे में ले लिया। देर शाम तक इस मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed