फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   GGIC building

Ambedkar Nagar News: पांच करोड़ से बनेगा अकबरपुर जीजीआईसी भवन

Sun, 10 Sep 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 10 Sep 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
GGIC building
अंबेडकरनगर। अकबरपुर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के नए भवन का जल्द निर्माण कराया जाएगा। नया भवन बनाने पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसकी डीपीआर तैयार कर माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजी गई है। इसके साथ ही डीएम ने जर्जर भवन को ध्वस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग को मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले के सबसे पुराने विद्यालयों में शामिल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर का भवन काफी जर्जर हो चुका है। इस भवन को शिक्षण कार्य के लिए असुरक्षित घोषित किया गया। इसके चलते कॉलेज की 73 छात्राओं को पढ़ने के लिए राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर भेजा गया है। इसमें कक्षा नौ से कक्षा 12 की छात्राएं शामिल हैं। कक्षा छह से कक्षा आठ तक की छात्राओं का पंजीकरण उच्च प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर में कराया गया।
विज्ञापन

कॉलेज के जर्जर भवन को ध्वस्त कर उसके स्थान पर नया भवन बनाने की गत दिनों प्रक्रिया शुरू की गई। गत दिवस ही चार करोड़ 96 लाख रुपये का डीपीआर माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज को भेजी गई है। नए भवन के निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड अयोध्या को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जर्जर भवन को गिराने से पहले उसका मूल्यांकन किया जाना है। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार लोक निर्माण विभाग से मूल्यांकन रिपोर्ट मिलने के बाद ध्वस्तीकरण के लिए नीलामी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।



भेजी गई डीपीआर
जीजीआईसी अकबरपुर के नए भवन के निर्माण के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद को डीपीआर भेजी गई है। इसके साथ ही जर्जर भवन को गिराने से पहले मूल्यांकन के लिए पीडब्ल्यूडी को पत्र भेजा गया।
गिरीश कुमार सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed