फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Get the pond dug in the field, take advantage of the scheme

खेत में तालाब खुदवाएं, योजना का लाभ उठाएं

Mon, 24 May 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Get the pond dug in the field, take advantage of the scheme
अंबेडकरनगर। जिले के लगभग 5 लाख किसानों के लिए खुशखबरी है। खेत तालाब योजना के तहत खेत में तालाब खुदवाने के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस बार उन्हें इसके लिए कृषि भवन में जाकर आवेदन करने की जरूरत नहीं है। शासन के दिशा निर्देशानुसार अब वे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। तालाब की खुदाई के लिए मध्यम तालाब के लिए किसानों को साढ़े 52 हजार, जबकि बड़े तालाब के लिए एक लाख रुपये का अनुदान योजना के तहत दिया जाता है। पूर्व में जहां किसानों को मजदूरों से तालाब खुदवाना पड़ता था, तो वहीं अब वे शासन के नए दिशा निर्देशानुसार मशीन से भी खुदवा सकते हैं।
विज्ञापन

जल संरक्षण व मत्स्य पालन के लिए वर्ष 2020 में प्रदेश सरकार ने खेत तालाब योजना शुरू की थी। योजना के तहत कोई भी किसान अपने खेत में न सिर्फ जल संरक्षण, बल्कि मत्स्य पालन के लिए तालाब की खुदाई करवा सकता है। इसके लिए शासन की ओर से किसानों को अनुदान भी दिया जाता है। मध्यम तालाब के लिए 52 हजार 500 रुपये, जबकि बड़े तालाब के लिए एक लाख रुपये का अनुदान दिया जाता है।
विज्ञापन

विगत वर्ष में योजना के तहत कुल 32 तालाबों की खुदाई की गई थी। योजना का लाभ लेने के लिए संबंधित किसानों को कृषि विभाग में पहुंचकर आवेदन करना पड़ता है। विगत वर्ष जिन 32 किसानों को योजना का लाभ मिला था, उनमें मालीपुर निवासी रामधारी ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए किसी भी प्रकार की मुश्किल नहीं हुई। योजना के तहत आवेदन करने के कुछ दिन बाद ही अनुदान राशि मिल गई, जिसके बाद खेत में तालाब की खुदाई कर मत्स्य पालन कर रहे हैं। कहा कि किसानों के लिए यह एक बेहतर योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच योजना के तहत खेत में तालाब खुदवाने के लिए 24 मई से आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। भूमि संरक्षण अधिकारी राजमंगल चौधरी ने बताया कि योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस बार योजना के लाभ के लिए किसानों को कृषि विभाग की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बताया कि योजना के तहत लाभार्थी किसान मजदूरों से तालाब की खुदाई के अलावा मशीन से भी करा सकते हैं। इससे कम समय में कम लागत में तालाब की खुदाई की जा सकेगी। बताया कि जिले में लगभग पांच लाख किसान हैं। विगत वर्ष योजना के तहत 32 किसानों के खेतों में तालाब की खुदाई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed