{"_id":"60abe3988ebc3e9a1d209fbf","slug":"get-100-vaccine-beat-corona-ambedkar-nagar-news-lko5794306144","type":"story","status":"publish","title_hn":"शत-प्रतिशत टीका लगवाएं, कोरोना को हराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शत-प्रतिशत टीका लगवाएं, कोरोना को हराएं
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना संकट से बाहर निकलने के लिए टीकाकरण अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाना होगा। बगैर किसी अफवाह में पड़े न सिर्फ खुद टीका लगवाएं, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। यह अपील सोमवार को सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने आम नागरिकों से की। इस बीच सोमवार को जिले के 30 केंद्रों के 32 बूथों पर 1260 नागरिकों को टीका लगाया गया। हालांकि कुल 3500 नागरिकों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य था।
कोरोना को फैलने से रोकने के लिए जिले में वैक्सीनेशन अभियान को तेज कर दिया गया है। अधिक से अधिक नागरिकों को टीका लग सके, इसके लिए न सिर्फ केंद्र, बल्कि बूथों की संख्या को भी बढ़ा दिया गया है। सोमवार को सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से जंग जीतने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। बगैर किसी अफवाह में पड़े न सिर्फ खुद संबंधित बूथ पर पहुंचकर टीका लगवाएं, बल्कि दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। शत-प्रतिशत टीका लगवाने से ही कोरोना से जंग जीती जा सकती है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार ने बताया कि कुल 30 केंद्रों के 32 बूथों पर 3500 नागरिकों की तुलना में 1260 नागरिकों को टीका लगाया गया। बताया कि टीकाकरण अभियान में किसी भी प्रकार की बाधा न हो, इसके लिए प्रत्येक बूथ पर पांच पांच स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई थी।