{"_id":"5e2f28b58ebc3e4b2e5e2729","slug":"gantantra-diwas-celebration-ambedkar-nagar-news-lko505229171","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालियों की गड़गड़ाहट के बीच शान से लहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालियों की गड़गड़ाहट के बीच शान से लहराया तिरंगा
विज्ञापन
फोटो 20, अंबेडकरनगर पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर भव्य परेड करते सिपाही।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। गणतंत्र दिवस का पर्व जिला मुख्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने भव्य परेड निकाली जिसकी सलामी प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक ने ली। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच तिरंगा फहराया गया। जिला मुख्यालय पर क्रास कंट्री रेस का आयोजन हुआ जबकि विभिन्न विभागों ने योजनाओं की झांकी निकाली। प्रभारी मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 200 नागरिकों, अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित भी किया।
गणतंत्र पर्व का उल्लास रविवार को सुबह से ही देखने को मिला। अकबरपुर नगर स्थित क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम से रविवार सुबह डीएम राकेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में प्रभातफेरी निकली। इसमें न सिर्फ जिला स्तरीय अधिकारी बल्कि गांधी आश्रम के कर्मचारी भी मौजूद थे। प्रभातफेरी शहजादपुर चौक पहुंची जहां अधिकारियों ने शहजादपुर चौक स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बाद में प्रभातफेरी गांधी आश्रम पहुंचकर संपन्न हुई। यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
राष्ट्रीय पर्व का मुख्य आयोजन पुलिस लाइन में हुआ। जिला प्रभारी व कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने भव्य परेड की सलामी ली। इसमें सिविल पुलिस के अलावा पीएसी, अग्निशमन, रेडियो शाखा, यूपी 112, गरुड़ वाहिनी, एनसीसी व होमगार्ड की टुकड़ियां शामिल रहीं। परेड का नेतृत्व सीओ टांडा अमर बहादुर ने किया। पुलिसकर्मियों के भव्य मार्च पास्ट को देखने के लिए बड़ी तादाद में नागरिक मौजूद रहे। उन्होंने पुलिसकर्मियों के सधे अंदाज व आकर्षक मार्च पास्ट का उत्साहवर्धन भी तालियों की गड़गड़ाहट के साथ किया। बाद में प्रभारी मंत्री ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मिल सके, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। जिला प्रभारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 200 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। इस दौरान जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र, एसपी आलोक प्रियदर्शी, सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव, एडीएम पंकज वर्मा, एएसपी अवनीश कुमार मिश्र समेत सभी जिलास्तरीय अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इससे पहले कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने झण्डारोहण के साथ ही कर्मचारियों को देश की एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। डीएम ने जिला अस्पताल जाकर मरीजों को फल भी वितरित किया। जनपद न्यायालय में जनपद न्यायाधीश अमरजीत त्रिपाठी, विकास भवन में सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ कार्यालय में सीएमओ डॉ. अशोक कुमार, कृषि भवन में उपकृषि निदेशक रामदत्त बागला, बीएसए कार्यालय में बीएसए अतुल कुमार सिंह, डीआईओएस कार्यालय में डीआईओएस विनोद सिंह, अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र में अधिशाषी अभियंता वीके पटेल, विंदेश्वरी महाविद्यालय में प्रबंधक रक्षाराम वर्मा, डिवाइन पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अशोक सिंह, मेहदी एजुकेशनल एकेडमी में मेहदी रजा, लिटिल एंजिल्स में प्रधानाचार्य संगीता टंडन, राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सुरेशलाल श्रीवास्तव राजकीय रमाबाई पीजी कॉलेज में प्रचार्य डॉ. शैफाली सिंह ने झंडारोहण किया। इस बीच दोपहर बाद विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं से संबंधित भव्य झांकी अकबरपुर नगर में निकाली गई।