{"_id":"6453eddb808438abbf02921f","slug":"gansters-are-surrendering-in-bjps-government-deputy-cm-ambedkar-nagar-news-c-13-1-216994-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अब गले में तख्ती लटकाए घूम रहे अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अब गले में तख्ती लटकाए घूम रहे अपराधी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रदेश में अब कानून का राज है, जबकि पहले लोग कानून को जेब में रखकर चलते थे। यह बात प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अकबरपुर नगर में आयोजित जनसभा व प्रबुद्घ सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सपा के लोग खाली प्लाॅट व दुकान देखकर कब्जा कर लेते थे। कानून की धज्जियां उड़ती थीं। वाहनों में खुलेआम असलहे लेकर अपराधी चलते थे। अब अपराधी गले में आत्मसमर्पण की तख्ती लटकाए दिख रहे हैं।
डिप्टी सीएम ने कहा कि सभी जिला मुख्यालयों को सरकार फोरलेन से जोड़ रही है। चमकती सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। सभी जिला मुख्यालयों को चौबीस घंटा बिजली देने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी ज्यादा बिजली दी जा रही है। मुफ्त राशन से लेकर अन्य सुविधाओं का विस्तार से जिक्र किया। कोरोना से निपटने में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बड़ी सफलता मिली है। आज जब चीन में संक्रमण बढ़ रहा है तब हम यहां बगैर मास्क के बैठे हैं।
सभा से पहले डिप्टी सीएम ने प्रबुद्घ वर्ग के साथ चाय पर चर्चा में कहा कि सरकार सभी वर्गों का तेजी से भला कर रही है। बिजली आपूर्ति से लेकर स्वास्थ्य व सड़क आदि के क्षेत्र में व्यापक सुधार हुआ है। स्कूलों में पढ़ाई का माहौल दिखने लगा है। प्रदेश तेजी से विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है। इसमें समाज के प्रबुद्घ वर्ग की भूमिका और महत्वपूर्ण हो चली है। उन्हें राष्ट्रहित में सबको साथ लेकर आगे बढ़ना है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, एमएलसी हरिओम पांडेय, जिपं. अध्यक्ष साधू वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, रमाशंकर सिंह, पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, पूर्व जिपं. अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, पूर्व विधायक संजू देवी, वरिष्ठ नेता अवधेश द्विवेदी, ज्ञानेंद्र उर्फ छोटे पांडेय, मनोज गुप्त, नंदकुमार तिवारी राना, रिंकल सिंह व बाल्मीकि उपाध्याय मौजूद रहे।