फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Gangster accused on 13 including jailed former MLA

Ambedkar Nagar News: जेल में बंद पूर्व विधायक समेत 13 पर लगा गैंगस्टर

Tue, 16 Jul 2024 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 16 Jul 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Gangster accused on 13 including jailed former MLA
अंबेडकरनगर। जिला जेल में बंद पूर्व शिवसेना विधायक पवन पांडेय व 12 अन्य लोगों पर अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा कायम किया है। बीते दिनों ही पवन को इलाज के लिए कोर्ट से पेरोल पर छूटे थे।
विज्ञापन


लाखों की भूमि के रुपये हड़पने से जुड़े विवाद के सिलसिले में अकबरपुर के महमदपुर निवासी पूर्व विधायक पवन पांडेय को गत दिनों एसटीएफ लखनऊ ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


दरअसल अकबरपुर कोतवाली में भूमि धोखाधड़ी से जुड़ा एक मुकदमा कायम हुआ था। इस मामले की जांच पहले सिविल पुलिस ने की। फिर हाईकोर्ट ने इसे एसटीएफ को सौंप दिया। एसटीएफ ने जांच की कमान संभालते ही एक-एक कर आरोपियों को जेल भेजना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इस बहुचर्चित मामले को लेकर पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने पूर्व विधायक माफिया सरगना पवन व अन्य पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की अनुमति प्रदान कर दी।

इसी के बाद अब अकबरपुर कोतवाल बीरेंद्र बहादुर सिंह की तहरीर पर पूर्व विधायक पवन, जौनपुर जनपद के खेतासराय निवासी मुकेश, टांडा के बिहरोजपुर निवासी गोविंद यादव, इब्राहिमपुर के बूढ़नपुर निवासी दीप नरायन शर्मा, आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया के भवानीपुर की निवासी नीतू सिंह, अकबरपुर के नासिरपुर बरवा निवासी शीला सिंह, इसी गांव की रेखा सिंह, अकबरपुर के मीरपुर निवासी अभिषेक तिवारी, अकबरपुर निवासी अजय कुमार, लखनऊ के अलीगंज निवासी संतोष मिश्र, लखनऊ के बक्शी का तालाब निवासी अमरेश यादव, अकबरपुर के शास्त्रीनगर निवासी जयराम यादव तथा कुर्की दाउदपुर निवासी लालबहादुर सिंह पर गैंगस्टर का मुकदमा कायम हुआ है।

अकबरपुर कोतवाल ने बताया कि पवन को गैंग लीडर के रूप में पाया गया है। गैंगस्टर का मुकदमा कायम करने के बाद इसी मामले में अब जेल से बाहर जमानत पर रिहा चल रहे करीब आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।




करोड़ों की भूमि लाखों में हड़पने का कुचक्र

पूर्व विधायक और अन्य आरोपियों के लिए जो मुकदमा मुसीबत का सबब बना है वह केस नासिरपुर बरवां निवासी चंपा देवी ने दर्ज कराया था। इसमें कहा था कि उनके पति की मौत के बाद जब भूमि उनके बेटे के नाम आ गई तो उसे नशीला इंजेक्शन लगाकर करोड़ों की भूमि को लाखों रुपये में हड़पने का कुचक्र रचा गया। यह मामला काफी चर्चित रहा। जनपद पुलिस ने मौत को स्वाभाविक करार दिया था जबकि नशीला इंजेक्शन देने का कोई मामला नहीं पाया था। बाद में जब एसटीएफ ने जांच सम्हाला तो नए सिरे से तथ्य एकत्र किए। इसके बाद ही गिरफ्तारी का सिलसिला शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed