फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Gang rape of Dalit girl, case against four including woman

Ambedkar Nagar News: दलित युवती से गैंगरेप, महिला समेत चार पर केस

Fri, 22 Dec 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 22 Dec 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Gang rape of Dalit girl, case against four including woman
अंबेडकरनगर। किसान यूनियन के धरने में लगभग छह माह पहले शामिल होने आई युवती ने अकबरपुर कोतवाली में संगठन के ही तीन कार्यकर्ताओं पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। इसमें एक महिला को भी नामजद किया गया है। केस दर्ज कराने वाली महिला संगठन में ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी भी है।
विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म का केस सीजेएम कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है। 32 वर्षीय दलित महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि वह 20 जून 2023 को कलेक्ट्रेट के निकट भारतीय किसान यूनियन संगठन की मीटिंग व धरने में शामिल होने आई थी। आरोप लगाया कि संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष भीटी निवासी आयशा ने उसका परिचय संगठन के कुछ कार्यकर्ताओं से कराया। इसके बाद तीन व्यक्तियों ने घर पहुंचाने के बहाने उसे एक बाइक पर बिठा लिया।
विज्ञापन

दो बाइक से चारों लोग शहजादपुर स्थित एक चाय की दुकान पर पहुंचे। आरोप लगाया कि वहां चाय में नशीले दवा मिली दी। इसके बाद उसे महरुआ स्थित एक कमरे में ले जाया गया। वहां उसके साथ तीनों बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उस समय वह नशे के कारण पूरी तरह होश में नहीं थी। बताया कि बाद में जब उसकी नींद खुली तो देखा कि वहां आयशा भी मौजूद थी। उसने पीड़ित महिला से कहा कि संगठन में जुड़ने पर यह सब होता रहता है। किसी से इसकी चर्चा मत करना। पीड़ित महिला का आरोप है कि कोतवाली में वारदात की शिकायत करने पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। जिसके बाद उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी मामले में अब पुलिस ने अयोध्या जनपद के हैदरगंज थाना क्षेत्र के जाना बाजार निवासी मुख्य आरोपी सोनू उर्फ शम्साद, सुल्तानपुर जनपद के मोतिगरपुर थाना अन्तर्गत पेमापुर निवासी मुकद्दर और भीटी थाना क्षेत्र की काही निवासी आयशा के खिलाफ नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। अकबरपुर कोतवाली वीवी सिंह ने केस दर्ज होने की पुष्टि की है। उधर संगठन जिलाध्यक्ष शिवमूरत विश्वकर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला संगठन में पदाधिकारी है। लेकिन अन्य आरोपी संगठन से नहीं जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed