{"_id":"622e33ce453d2754db14fa82","slug":"gang-busted-for-withdrawing-money-by-changing-atm-card-ambedkar-nagar-news-lko6216591185","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदल रुपये निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड बदल रुपये निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रविवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके कब्जे से 25 हजार रुपये व छह एटीएम कार्ड के अलावा एक कार बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न थानों में अलग-अलग मामलों में केस भी दर्ज हैं।
जलालपुर कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि रविवार को उन्होंने टीम के साथ मालीपुर रोड परुइय्या आश्रम के निकट चेकिंग अभियान चला रखा था। इसी बीच एक कार में सवार पांच लोग आते दिखाई दिए। संदेह होने पर पुलिस कर्मियों ने तलाशी ली तो उनके कब्जे से छह एटीएम कार्ड व 25 हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी एटीएम कार्ड के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वे सब एटीएम कार्ड बदलकर दूसरे के खाते से रुपये निकालने का काम करते हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र निवासी राकेश भारद्वाज व नागेंद्र राजभर, महाराजगंज थाना क्षेत्र निवासी मुलायम यादव, महाराष्ट्र मुंबई के आजादनगर निवासी अभिषेक सिंह, महाराष्ट्र मुंबई के हनुमानगंज निवासी सचिन कुमार के तौर पर हुई। पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध जलालपुर, मालीपुर, महाराजगंज के विभिन्न थानों में धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से एक कार भी बरामद की है। सभी आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।