फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Gandhi and Shastri's birth anniversary celebrated with gaiety

उल्लास से मनाई गई गांधी व शास्त्री की जयंती

Sat, 02 Oct 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Gandhi and Shastri's birth anniversary celebrated with gaiety
अंबेडकरनगर के सेंट पीटर्स स्कूल में गांधी जयंती के मौके पर सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते न? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले में शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनायी गई। जिला मुख्यालय के अकबरपुर क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम में डीएम ने शुभारंभ किया। कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन समेत विभिन्न कार्यालयों व विद्यालयों में गांधी व शास्त्री जयंती मनायी गई। इसमें छात्र छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 152 वें जयंती समारोह का शुभारंभ डीएम सैमुअल पॉल एन ने क्षेत्रीय श्रीगांधी आश्रम अकबरपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। डीएम समेत अन्य अधिकारियों ने चरखा चलाकर सूत काता। डीएम ने महात्मा गांधी के एक बड़े चित्र का अनावरण भी किया। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा गांधी जयंती समारोह के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मौके पर सीडीओ घनश्याम मीणा, एडीएम अशोक कुमार कनौजिया आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस लाइन में एएसपी संजय कुमार राय के नेतृत्व में गांधी व शास्त्री जयंती मनायी गई। एएसपी व सीओ भीटी रुकमिणी वर्मा ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण किया। इससे पहले ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर में गांधी जयंती के मौके पर आरईसी संस्थान के निदेशक डॉ. संदीप तिवारी ने झंडारोहण किया। मुख्य अतिथि एवरो इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन सुशील कुमार अग्रवाल ने महात्मा गांधी जीवन व उनके नैतिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। स्वच्छता अभियान एवं फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन भी हुआ। मौके पर मुख्य संरक्षक डॉ. एसएन उपाध्याय व डीन अकादमिक डॉ. प्रभुदत्त द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सेंट पीटर्स स्कूल के सभागार में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनी। शुभारंभ सेंट पीटर्स चर्च के मुख्य पुरोहित फादर फ्रेडरिक, प्रधानाचार्य फादर विल्सन, शिक्षक सेबेस्टियन सीएस, सिस्टर प्रिया, अमित श्रीवास्तव व अशोक यादव ने महात्मा गांधी व शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। संचालन आकांक्षा त्रिपाठी व प्रियंका पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान ड्राइंग, कविता व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। अमित श्रीवास्तव, रिंकू मसीह, गौरव पांडेय, शीला, रेजी व सुमन ने निर्णायक की भूमिका अदा की। छात्रा अमिथि सिंह ने गांधी के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया। राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर में प्रधानाचार्य सुरेश लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में राष्ट्रपिता व पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनी। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. तारा वर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित साइकिल रैली का शुभांभ किया गया। मौके पर डॉ. प्रियंका तिवारी, सत्यवती, गौरव गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस जिला कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनायी गई। पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार पाल, सुखीलाल वर्मा, पीसीसी सदस्य दुर्गा प्रसाद पांडेय, जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी डॉ. विजयशंकर तिवारी, प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र बब्लू, सोशल मीडिया अध्यक्ष संजय तिवारी, जिला उपाध्यक्ष रवीश शुक्ल, जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू आदि ने बापू व शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। विकास खंड कटेहरी मुख्यालय पर एसडीओ आईएसबी रामबरन, सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष शिवकुमार मौर्य की मौजूदगी में गांधी व शास्त्री जयंती मनी। कृषि विज्ञान केंद्र पांती में महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर झंडारोहण किया गया। ईसीआई महिला महाविद्यालय में प्रबंधक रवीन्द्र श्रीवास्तव ने महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। मौके पर प्राचार्य डॉ. एके श्रीवास्तव व डॉ. केके सिंह आदि मौजूद रहे।

महामाया कृषि अभियंत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में गांधी जयंती के मौके पर वाद विवाद प्रतियोगिता, कविता पाठ हुआ। प्रोफेसर डॉ. प्रमोद मिश्र ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला। द्वारिका प्रसाद इंटर कॉलेज बेनीपुर में प्रधानाचार्य शिवकुमार तिवारी, श्रीमती सत्यवती देवी इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन एंड टेक्नालॉजी नरहरपुर में वरिष्ठ शिक्षक विजय प्रकाश तिवारी व डॉ. गिरीशचन्द्र दुबे, बाल विकास शिक्षा संस्थान उधनपुर में प्रधानाचार्य विनोद तिवारी, जसोदा जूनियर हाईस्कूल सबना में प्रधानाचार्य विनय प्रजापति, कैलाशपति शिक्षण संस्थान सुभाषगंज के प्रबंधक दुर्गेश दुबे, राजकुमारी इंटर कॉलेज पीठापुर सरैया के प्रबंधक रणविजय सिंह, लाली महाविद्यालय में प्रबंधक रामसूरज यादव, कर्नल जगन्नाथ महाविद्यालय में नीलम सिंह, श्रीराम मेमोरियल विद्यालय बैजपुर में प्रबंधक शैलेंद्र सिंह, राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज बैजपुर में प्रधानाचार्य एसके मित्तल, केशव शिक्षण संस्थान में प्रबंधक केशवराम वर्मा, जय शिवबाबा शिक्षण संस्थान शिवबाबा में प्रबंधक रंजन द्विवेदी की मौजूदगी में गांधी जयंती मनायी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed