फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   froud of 55 lack in puraching of rice and wheat

धान व गेहूं खरीद में 55 लाख का गबन, दो सचिवों पर केस दर्ज

Tue, 19 Nov 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
froud of 55 lack in puraching of rice and wheat
अंबेडकरनगर। जिले के राजेसुल्तानपुर थाने में गेहूं व धान खरीद में करीब 55 लाख के गबन में दो केंद्र प्रभारियों के विरुद्घ केस दर्ज कराया है। पीसीएफ जिला प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने दो साधन सहकारी समिति के सचिवों के खिलाफ यह केस दर्ज किया है, जो धान व गेहूं क्रय केंद्र के प्रभारी बनाए गए थे। गड़बड़ी की जांच के बाद सामने आए तथ्यों के अनुरूप तहरीर दी गई।
विज्ञापन

प्रभारी जिला प्रबंधक पीसीएफ एके शुक्ल ने बताया कि साधन सहकारी समिति सचिव हरेंद्र कुमार पाठक ने वर्ष 2018-19 में 3,31,301 रुपये का गेहूं भारतीय खाद्य निगम को नहीं सौंपा। इसके अलावा इसी वर्ष 2,84,790 रुपये की धान की डिलेवरी चयनित मिल देवधाम को नहीं की गई।
विज्ञापन

वर्ष 2019-20 में 3 लाख 89 हजार 824 रुपये का गेहूं भारतीय खाद्य निगम को खरीद के बाद नहीं भेजा गया। इसके अलावा सचिव के खाते में छह लाख रुपये की राशि खरीद समाप्त होने के बाद वापस नहीं की गई। इस प्रकार सचिव ने कुल 16 लाख 5 हजार 915 रुपये की राशि बार-बार कहनेे व पत्राचार करने के बावजूद पीसीएफ कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी जिला प्रबंधक ने बताया कि इसी प्रकार साधन सहकारी समिति परतूपुर के सचिव सुरेंद्रनाथ तिवारी ने वर्ष 2017-18 में 16,59,832 रुपये के धान की खरीद किए जाने के बाद चयनित राइस मिल को धान नहीं दिया गया। वर्ष 2018-19 में 8,00,222 रुपये का गेहूं खरीदकर उसे भारतीय खाद्य निगम को नहीं भेजा। वर्ष 2018-19 में 9,49,479 रुपये का धान खरीदकर उसकी डिलेवरी संबंधित राइस मिल को नहीं की गई।
वर्ष 2019-20 में गेहूं खरीद के बाद 11,91,351 रुपये की राशि पीसीएफ के खाते में वापस नहीं की गई। इस प्रकार सचिव द्वारा 38,80,844 रुपये की राशि में हेराफेरी की गई। कई बार पत्र के बावजूद उनके द्वारा कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। ऐसे में दोनों सचिव द्वारा कुल 54 लाख 86 हजार 759 रुपये का गबन किया गया।

इसे देखते हुए मंगलवार को प्रबंधक द्वारा दोनों सचिव के खिलाफ सरकारी धन के गबन की धारा में राजेसुल्तानपुर थाने में केस दर्ज कराया गया। एसओ रामलखन पटेल ने बताया कि दोनों सचिव के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed