फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   freedom fighter

Ambedkar Nagar News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को मिले पूरा सम्मान

Tue, 24 Jan 2023 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
freedom fighter
अंबेडकरनगर। कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के निकट धरना देकर आवाज बुलंद की। कहा गया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर विभिन्न मांगों का नामकरण किए जाने की मांग पूरी की जाए। बाद में मांग से संबंधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा गया।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने कहा कि नैली निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पंडित दुबरी शर्मा व सिकंदरपुर निवासी स्व. महावीर नट के नाम से प्रमुख मार्ग का नाम रखने की मांग जल्द पूरी की जाए। सैदापुर से सुल्तानगढ़ मार्ग का नाम स्व. पंडित दुबरी शर्मा जबकि नैली से सिकंदरपुर मार्ग का नाम स्व. महावीर नट किया जाए।
विज्ञापन

ऐसा करने से ही संबंधित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सहकारिता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष उदयभान मिश्र ने कहा कि देश को आजाद कराने में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने जो महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और बलिदान दिया उसे भुलाया नहीं जा सकता है। उन्हें पूरा सम्मान दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष मेराजुद्दीन किछौछवी, रामकुमार पाल, आदित्य नरायन तिवारी, मंजीत, गुलाम रसूल छोटू, अवधेश मिश्र, ज्ञानेंद्र पाठक आदि ने कहा कि युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बताए आदर्शों पर चलकर देश के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed