फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Free Barseem seeds will be distributed to 200 farmers

Ambedkar Nagar News: 200 किसानों को बांटा जाएगा मुफ्त बरसीम बीज

Wed, 01 Nov 2023 10:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 10:02 PM IST
विज्ञापन
Free Barseem seeds will be distributed to 200 farmers
अंबेडकरनगर। जिले के 200 किसानों को जल्द ही 500 किलोग्राम मुफ्त बरसीम बीज का वितरण होगा। इसके लिए किसानों को नजदीकी पशु चिकित्सालय पर अपना आवेदन पत्र जमा करना होगा। अतिरिक्त चारा विकास कार्यक्रम के अंतर्गत इस योजना का लाभ किसानों को पांच सदस्यीय कमेटी के चयन के बाद दिया जाएगा।
विज्ञापन

पशुपालकों को प्रोत्साहित करने के लिए पशु चिकित्सा विभाग ने विशेष पहल शुरू की है। इस बार 200 किसानों को मुफ्त बरसीम बीज उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी 18 पशु चिकित्सालयों पर बरसीम का बीज उपलब्ध करा दिया गया है। किसान अपने नजदीकी पशु चिकित्सालय पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

पांच सदस्यीय टीम निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले किसानों को चयनित कर मुफ्त बीज का लाभ उपलब्ध कराएगी। ऐसे में किसान अपना आवेदन जल्द जमा कर सकते हैं। यह योजना इसलिए चलायी जा रही जिससे पशुपालक बेहतर ढंग से पशुओं को हरा चारा उपलब्ध करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed