{"_id":"6813ad28c8b50a937d06c730","slug":"fraud-of-rs-34-lakh-in-the-name-of-getting-land-case-filed-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-133895-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: जमीन दिलाने के नाम पर 34 लाख रुपये की ठगी, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: जमीन दिलाने के नाम पर 34 लाख रुपये की ठगी, केस
Thu, 01 May 2025 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 01 May 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जलालपुर के नेवादा पैकौली बाजार निवासी रणजीत सिंह ने थाने पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उनका पुत्र दिलीप कुमार सिंह व्यवसाय करने के लिए जमीन की तलाश कर रहा था।
इसी बीच जनपद अयोध्या के जमीन खरीद फरोख्त करने वाले अखंड प्रताप व मधुबन के माध्यम से राजशेखर उर्फ बबलू कोरी और लीलावती निवासी रानोपाली थाना अयोध्या मुलाकात कराई गई। उसके बाद अयोध्या के ग्राम सभा कुशमाहा तहसील सदर में जमीन दिखाया गया जो पसंद आ गई और एग्रीमेंट एक साल आठ महीने का कराया गया। कुछ नकद और चेक के माध्यम से कुल 34 लाख रुपये दिए गए थे। इसके बाद कई बार जमीन का बैनामा कराने के लिए कहा गया, लेकिन वक्त देते चले गए।
इसके बाद सभी लोगों ने मिलकर उस जमीन को दूसरे के नाम बैनामा करा दिया। मालूम पड़ने पर पैसा मांगना शुरू किया तो राजशेखर उर्फ बबलू कोरी, लीलावती, अखंड प्रताप सिंह, मधुबन, मुनौवर जान से मारने की धमकी देने लगे। जैतपुर थाना प्रभारी वंदना अग्रहरि ने बताया कि पीड़ित की शिकायती पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जा रही है।