{"_id":"66f68d9a7b5a75225808b2bc","slug":"fraud-of-rs-15-lakh-in-the-name-of-sending-money-abroad-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-121863-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी
Fri, 27 Sep 2024 04:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 27 Sep 2024 04:18 PM IST
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। विदेश भेजने के नाम पर करीब डेढ़ लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। एसपी के आदेश के बाद पुलिस एजेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बसखारी थाना क्षेत्र के बेलापरसा निवासी मोतीलाल ने एसपी से की गई शिकायत में बताया कि टांडा निवासी मोहम्मद अशरफ खान लोगों को विदेश भेजने का कार्य करता है। अपने पुत्र अंशुमान को विदेश भेजने के लिए मोहम्मद अशरफ से मुलाकात की थी। मोहम्मद अशरफ ने कुवैत में किसी होटल में नौकरी दिलवाने की बात कहते हुए वीजा, पासपोर्ट तथा एयर टिकट के बतौर डेढ़ लाख रुपये का खर्च बताया।
बताया कि एजेंट पर विश्वास कर उन्होंने बैंक खाते तथा नकद राशि मिलाकर लगभग 1.43 लाख रुपये मोहम्मद अशरफ को दिए। इसके बाद उसने 18 नवंबर 2023 को डॉक्टरी कराते हुए पासपोर्ट, वीजा तथा एयर टिकट दिया। कुछ दिन बाद उसने एयर टिकट को कैंसिल कर बाद में भेजने की बात कही। पैसा वापस मांगने पर आरोपी ने देने से इंकार कर उलटा चुप रहने के लिए धमकाना शुरू कर दिया। एसपी के निर्देश पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।