{"_id":"5f46951c8ebc3e4ad84d082c","slug":"fraud-ambedkar-nagar-news-lko5369994153","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी मामले में ग्राम पंचायत सचिव समेत तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी मामले में ग्राम पंचायत सचिव समेत तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युतनगर। फर्जी तरीके से परिवार रजिस्टर में दत्तक पुत्र को दर्ज करने के मामले में पुलिस ने ग्राम पंचायत सचिव समेत तीन के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, अलीगंज पुलिस को दी तहरीर में अलीगंज थाना अन्तर्गत मखदूमनगर निवासी लक्षीराम पुत्र द्वारिका ने कहा कि वह चार भाई थे। दो भाई परशुराम व संतराम की मौत हो चुकी है। परशुराम पॉवर कॉरपोरेशन, टांडा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। उसके कोई औलाद नहीं है। ऐसे में उसकी जायदाद संबंधित मुकदमा न्यायालय में लंबित है। कहा कि परशुराम का निधन 12 दिसंबर, 2005 को हुआ था। इस बीच परशुराम की जायदाद, नौकरी व फंड आदि की रकम हड़पने के लिए विपक्षी संग्राम व तुलसीराम ने जोतजैन के ग्राम पंचायत सचिव बाबूराम यादव से मिलीभगत कर तुलसीराम को परशुराम का दत्तक पुत्र परिवार रजिस्टर में दर्ज करा दिया।
साथ ही जायदाद आदि के लिए न्यायालय में याचिका भी दायर कर दी। पीड़ित ने दी गई तहरीर में जरूरी कागजात उपलब्ध कराते हुए कहा कि परशुराम ने कभी किसी को दत्तक पुत्र नहीं बनाया। ऐसे में यह पूरा मामला फर्जी है। इसे मात्र जायदाद व नौकरी हड़पने के लिए किया गया है। ऐसे में मामले में केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। अलीगंज पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर ग्राम पंचायत सचिव के साथ संग्राम तुलसीराम के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।