{"_id":"5dffadbd8ebc3e881275110b","slug":"fraud-ambedkar-nagar-news-lko499166458","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास योजना गबन में दर्ज हुआ लाभार्थी पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास योजना गबन में दर्ज हुआ लाभार्थी पर केस
विज्ञापन
आलापुर। पीएम आवास योजना की धनराशि के गबन मामले में केस दर्ज होना शुरू हो गया है। जहांगीरगंज पुलिस ने एक आरोपी के विरुद्ध आवास योजना की किस्त लेने के बाद भी निर्माण न कराने को लेकर केस दर्ज किया है। आठ अन्य आरोपियों के विरुद्ध बसखारी, आलापुर व राजेसुल्तानपुर थाने में भी एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
गौरतलब है कि रामनगर विकासखंड क्षेत्र के चार तथा जहांगीरगंज विकासखंड क्षेत्र के पांच ग्रामीणों के विरुद्ध दोनों ब्लाकों के खंड विकास अधिकारियों ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की धनराशि गबन के मामले में केस दर्ज करने के लिए बसखारी, राजेसुल्तानपुर, जहांगीरगंज व आलापुर थाना प्रभारियों को बीते दिनों पत्र भेजा था।
इस खबर को सिर्फ अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खंड विकास अधिकारियों ने पत्र में कहा था कि संबंधित ग्राम सचिवों द्वारा पूर्व में दी गई तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया जाए। इसी आधार पर अब जहांगीरगंज पुलिस ने पहल करते हुए ककरापार निवासी मोहम्मद तौफीक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
तौफीक के विरुद्ध ग्राम सचिव नीरज कुमार ने तहरीर दे रखी थी। थाना प्रभारी विवेक वर्मा ने केस दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। उधर आठ अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी संबंधित थानों में केस दर्ज होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।