फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Four roads will be built with Rs 26 crores

Ambedkar Nagar News: 26 करोड़ से बनाई जाएंगी चार सड़कें

Wed, 27 Sep 2023 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Four roads will be built with Rs 26 crores
अंबेडकरनगर। लगभग 26 करोड़ रुपये की लागत से ग्रामीण क्षेत्र के चार प्रमुख मार्गाें का निर्माण नए सिरे से होगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत संबंधित सड़कों के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था ग्रामीण विकास अभिकरण को सौंपी गई है। करीब 40 हजार की आबादी को सुचारु आवागमन का लाभ दिलाने के लिए सड़कों के निर्माण से पहले खंभों को हटाने का काम प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन

सुचारु आवागमन के लिए शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी अलग-अलग योजनाओं के तहत न सिर्फ सड़कों का नवीनीकरण किया जा रहा बल्कि नए सिरे से भी निर्माण हो रहा है। इसी क्रम में बीते दिनों प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के चार प्रमुख मार्गाें के नए सिरे से निर्माण को मंजूरी शासन ने प्रदान की। लगभग 26 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था ग्रामीण विकास अभिकरण को सौंपी गई।
विज्ञापन

आरईएस कार्यालय के अनुसार जिन नई सड़कों का निर्माण होना है उनमें विकास खंड कटेहरी की मंशापुर, अकबरपुर की नेमपुर, भियांव की किशुनपुर व भीटी विकास खंड की गोइथा रोड शामिल है। इन सड़कों के निर्माण से लगभग 40 हजार की आबादी को सुचारु आवागमन का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिफ्ट किए जा रहे पोल
चार सड़कों के निर्माण का काम प्रारंभ करने के लिए बिजली के खंभों को हटाए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसके बाद तेजी से निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। - सिद्धार्थ विक्रम सिंह, सहायक अभियंता आरईएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed