{"_id":"6068a8b48ebc3e592369005e","slug":"four-roads-will-be-built-with-four-crores-ambedkar-nagar-news-lko572542284","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार करोड़ से बनाई जाएंगी चार सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार करोड़ से बनाई जाएंगी चार सड़कें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में लगभग चार करोड़ की लागत से चार सड़कों का निर्माण कराए जाने की हरी झंडी राज्य सरकार ने दी है। लगभग साढ़े पांच किलोमीटर लंबाई की दूरी में विभिन्न मार्गों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए प्रथम किस्त की धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग अधिकारियों के अनुसार जल्द ही जरूरी प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
अंबेडकरनगर जिले में विभिन्न मार्गों के नए निर्माण से लेकर पुराने मार्गों की मरम्मत आदि के कार्य में लोक निर्माण विभाग ने पूरा फोकस कर रखा है। विभागीय अधिकारी लगातार जरूरी प्रस्ताव शासन को भेजने के साथ ही उस पर बाकायदा जरूरी प्रयास भी तय कर रहे हैं। नतीजा यह है कि जनहित को देखते हुए शासन स्तर से भी प्राथमिकता के साथ निर्णय लिए जा रहे हैं। इस बीच राज्य सरकार ने 6 अरब 2 करोड़ 22 लाख 90 हजार की लागत से प्रदेश के जिन 791 मार्गों से जुड़े कार्य के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है, उसमें अंबेडकरनगर जिले के हिस्से में चार सड़कें आई हैं।
लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने विभाग के प्रमुख अभियंता को भेजे पत्र में यह जानकारी दी। इसी क्रम में शासन ने मालीपुर, जलालपुर रामगढ़ मार्ग पर दौलताबाद से बौना कादीपुर संपर्क मार्ग के किलोमीटर नंबर एक से प्राथमिक विद्यालय शेखपुर पलिवारी तक दो किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण के लिए 1 करोड़ 19 लाख 7 हजार रुपये की मंजूरी दे दी है। निर्माण शुरू करने के लिए 23 लाख 81 हजार रुपये निर्गत भी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
अकबरपुर गौहनिया मार्ग पर आईटीआई से सोनहरा गांव तक एक किलोमीटर लंबे मार्ग निर्माण के लिए 66 लाख 91 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यहां निर्माण शुरू करने के लिए 13 लाख 38 हजार रुपये की प्रथम किस्त निर्गत हुई है। कुर्की बाजार से सिकंदरपुर जाने वाले मार्ग पर चनकी बाजार से रामअजोर के घर तक डेढ़ किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग निर्माण के लिए 1 करोड़ 10 लाख 5 हजार रुपये की मंजूरी दी गई है। यहां काम शुरू करने के लिए 22 लाख 1 हजार रुपये निर्गत कर दिए गए हैं।
कुर्की बाजार से सिबलीपुर हेड से सिबलीपुर गांव होते हुए सीसी मार्ग के 1 किलोमीटर लंबे मार्ग निर्माण के लिए 83 लाख 97 हजार रुपये की मंजूरी दी गई है। इस सड़क का निर्माण तेजी से कराने के लिए 16 लाख 79 हजार रुपये निर्गत किए गए हैं। अधिशाषी अभियंता शंकर्षणलाल ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुरूप प्राथमिकता के साथ सभी कार्य सुनिश्चित कराए जाएंगे।