फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Four people were victims of snakebite

सर्पदंश का शिकार हुए चार लोग

Fri, 03 Sep 2021 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Four people were victims of snakebite
अंबेडकरनगर। अलग अलग थाना क्षेत्रों में महिला समेत चार व्यक्ति सर्पदंश का शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बेवाना थाना अंतर्गत अटंगी गांव निवासी आशा देवी (40) शुक्रवार सबह गांव के बाहर स्थित ट्यूबवेल गई हुई थी। इसी बीच उसे सांप ने डस लिया। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसी थाना अंतर्गत रामपुर सकरवारी निवासी अंगद कुमार (45) शुक्रवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया।
विज्ञापन

वहीं सममनपुर थाना अंतर्गत पलई रामनगर निवासी गिरधारी (65) गुरुवार देर शाम उस समय सर्पदंश का शिकार हो गया, जब वह खेत से घर लौट रहा था। अलीगंज थाना अंतर्गत दहियावर निवासी मुमताज (42) को शुक्रवार सुबह उस समय सांप ने डस लिया, जब वह खेत में काम कर रहा था। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed