{"_id":"57701f854f1c1b857d79a9a3","slug":"four-people-suffering-from-diarrhea-hospitalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया से चार की हालत बिगड़ी, भर्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया से चार की हालत बिगड़ी, भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 27 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया पीड़ित मरीज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डायरिया का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शायद ही कोई दिन ऐसा गुजरता हो जब डायरिया से पीड़ित लोग जिला अस्पताल में भर्ती न होते हों। रविवार को भी चार लोग डायरिया की चपेट में आकर जिला अस्पताल में भर्ती हुए।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अलीगंज अंतर्गत आसोपुर गांव निवासिनी इंद्रावती (28) पत्नी इंद्रजीत को रविवार सुबह उल्टी-दस्त होने लगा। तबियत में सुधार नहीं होने पर उसे सीएचसी टांडा ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं अकबरपुर थाना अंतर्गत पहितीपुर बाजार निवासिनी गुलशन (15) पुत्री अशरफ को रविवार सुबह उल्टी-दस्त होने के बीच जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत अरियाबाजार निवासी कृष्णकुमार (40) पुत्र लालचंद्र रविवार को डायरिया का शिकार हो गया।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी थाना क्षेत्र के बहोरिकपुर गांव निवासिनी रेखा (40) पत्नी घनश्याम को रविवार दोपहर उल्टी-दस्त होने लगा। तबियत में सुधार नहीं होने पर परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।