{"_id":"575da4cc4f1c1b293e11ba8f","slug":"four-people-suffering-from-diarrhea","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया से चार की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया से चार की हालत बिगड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 12 Jun 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया पीड़ित मरीज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदलते मौसम के बीच रविवार को डायरिया से पीड़ित चार नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना क्षेत्र बेवाना अंतर्गत मुंगरी गांव निवासिनी हाजिरा (45) पत्नी अब्दुल सलाम को रविवार सुबह उल्टी-दस्त होने लगा। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
वहीं, अहिरौली थाना अंतर्गत अहिरौली निवासिनी गिरिजा (53) पत्नी विष्णु प्रसाद को रविवार सुबह उल्टी-दस्त होने लगा। परिवारीजनों ने उसका पहले स्थानीय स्तर पर इलाज कराया। तबियत में सुधार न होने पर उसे सीएचसी कटेहरी में भर्ती कराया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, भीटी थाना अंतर्गत भारूपुर गांव निवासी सोनू का दो वर्षीय पुत्र राजवीर को रविवार सुबह डायरिया की चपेट में आने के बाद परिवारीजनों ने पहले सीएचसी भीटी, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत अकबरपुर बस स्टेशन क्षेत्र निवासी विनय पांडेय (25) पुत्र एसएम पांडेय को रविवार दोपहर से पहले डायरिया की चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।