फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Four people's condition deteriorated after drinking toddy

ताड़ी पीने से चार लोगों की बिगड़ी हालत

Thu, 21 Oct 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Four people's condition deteriorated after drinking toddy
बसखारी। थाना क्षेत्र के बुकिया गांव में स्थित ताड़ी की लाइसेंसी दुकान पर गुरुवार को सुबह ताड़ी पीने से चार लोगों की हालत बिगड़ गई। ताड़ी पीने से दो लोग मौके पर बेहोश हो गए, जबकि दो व्यक्ति मौके से निजी अस्पताल में इलाज कराने पहुंच गए। बेहोशी की हालत में दो लोगों को सीएचसी बसखारी पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय व आबकारी निरीक्षक बृजेश कुमार ने मौके पर पहुंच कर ताड़ी की दुकान से नमूना भरवाया।
विज्ञापन

बसखारी थाना क्षेत्र के बुकिया गांव स्थित लाइसेंसी दुकान पर गुरुवार को ताड़ी पीने के बाद चार लोगों की तबियत बिगड़ गई है। सुबह बसखारी थाना क्षेत्र के मखदूमनगर निवासी इंद्रजीत, सुजीत कुमार, रामदुलार व मोतीचंद निवासी मोतिगरपुर थाना बसखारी ताड़ी पीने पहुंचे। ताड़ी पीने के कुछ देर बाद उनके पेट में दर्द होने लगा। जब तक उन्हें अस्पताल ले जाया जाता, तब तक दो लोग बेहोश हो गए। इस पर रामदुलार व मोतीचंद स्वयं इलाज कराने के लिए निजी अस्पताल चले गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बसखारी पुलिस व आबकारी टीम को दी।
विज्ञापन

बेहोश इंद्रजीत व सुजीत को बसखारी सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बसखारी एसओ श्रीनिवास पांडेय व आबकारी निरीक्षक बृजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। आबकारी निरीक्षक के मुताबिक दुकान से जांच के लिए ताड़ी का नमूना लिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला ओवरडोज का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed