{"_id":"588e33024f1c1b3c3de805f7","slug":"four-people-injured-in-accidents-one-person-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में चार घायल, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं में चार घायल, एक की हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 29 Jan 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में दो वृद्ध समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अखंडनगर निवासी रमेशचंद्र (63) पुत्र धनीराम शनिवार देर शाम घर के निकट सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनीपुर निवासी लालबहादुर (40) पुत्र जगराम शनिवार देर शाम बाइक से घर जाते समय बाजार के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। उसने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
उधर, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर निवासी राजेंद्र (38) पुत्र गिरधारी रविवार सुबह बाइक से हंसवर जाते समय बाजार के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजेंद्र ने भी हेल्मेट नहीं पहना था।
इनके अलावा अलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सूरापुर गांव निवासिनी लल्ली देवी (62) पत्नी हृदयराम रविवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।