{"_id":"0b460ca47f95168eb3212866c8edbb3f","slug":"four-patient-of-diarrhea-hospitalized-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार डायरिया पीड़ित अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार डायरिया पीड़ित अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Sun, 30 Aug 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक अकबरपुर थाना क्षेत्र के गोविंदगनेशपुर गांव निवासिनी शाहबानो (25) पत्नी नौशाद को रविवार सुबह उल्टी दस्त होने लगी। तबियत ज्यादा खराब होने पर परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव निवासी रामकुमार (30) पुत्र निरंजन रविवार भोर में डायरिया की चपेट में आ गया। परिवारीजनों ने उसे पहले घरेलू दवाएं दीं, लेकिन जब कोई सुधार नहीं हुआ, तो जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
अकबरपुर थाना क्षेत्र के राबीबहाउद्दीनपुर गांव निवासी सभाजीत की तीन वर्षीय पुत्री अनामिका रविवार सुबह डायरिया की चपेट में आ गई। उल्टी दस्त पर होने पर परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
अहिरौली थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी जोखूराम (46) पुत्र अभिराम शनिवार देर रात डायरिया से पीड़ित हो गए। परिजनों ने घरेलू इलाज करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता न मिलने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।