{"_id":"64402895e9ffdbb5680bc6ef","slug":"four-miscreants-arrested-for-forming-gang-after-watching-film-ambedkar-nagar-news-c-13-1-192315-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: फिल्म देखकर गैंग बनाने वाले चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: फिल्म देखकर गैंग बनाने वाले चार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
केदारनगर (अंबेडकरनगर)। पिक्चर देखकर गैंग बनाने वाले चार बदमाशों को इब्राहिमपुर पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। बाद में सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
उपनिरीक्षक नरसिंह ने बताया कि उन्हें बुधवार को सूचना मिली कि बरूआ जलाकी मार्ग नथई पट्टी मोड़ पर कुछ युवक संदिग्ध अवस्था में मौजूद हैं। वे टीम के साथ कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गए। वहां मौजूदा चार युवकों को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सचिन पटेल निवासी नथईपट्टी, अमन सिंह उर्फ सम्राट सिंह निवासी मौरापारा थाना अहिरौली, अभिषेक सिंह निवासी आवास कुआं थाना अहिरौली व पवन सिंह निवासी आलापुर थाना महराजगंज जनपद अयोध्या बताया।
तलाशी के दौरान सचिन के कब्जे से एक अदद पिस्टल 7.65 बोर जबकि अन्य आरोपियों के पास से कारतूस बरामद हुआ। चारों को थाने लाया गया, जहां उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी फिल्में देखकर रॉ-वन 5544 नाम का कोडिंग गैंग बना रखे हैं। इसमें सचिन पटेल गैंग का लीडर है। ये वर्चस्व के लिए भी आपस में लड़ते-झगड़ते रहते हैं। (संवाद)