फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Four members of interstate weed smuggler gang arrested

Ambedkar Nagar News: अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

Thu, 18 May 2023 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Four members of interstate weed smuggler gang arrested
बसखारी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र बसखारी पुलिस व एसओजी की टीम ने बृहस्पतिवार को अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के चार सदस्यों को डोडो तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 55 किलोग्राम गांजा, एक लग्जरी चार पहिया वाहन बरामद किया। सभी के खिलाफ पुलिस ने एडीपीएस एक्ट में केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया। वाहन के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह बसखारी चौराहे पर मौजूद पुलिस टीम को सूचना मिली कि आजमगढ़ की तरफ से एक लग्जरी वाहन गांजा लेकर बसखारी की तरफ जा रहा है। बसखारी पुलिस की सूचना पर एसओजी टीम भी डोडो तिराहे पर पहुंची और घेराबंदी कर ली। इसी बीच संबंधित वाहन मौके पर पहुंचा। पुलिसकर्मी काफी मशक्कत के बाद वाहन को रोक सके।
विज्ञापन

वाहन चला रहे आरोपी की पहचान प्रभु रंजन प्रसाद निवासी कटघरवा, थाना चौसा, जिला बक्सर, बिहार के रूप में हुई। कार में सवार तीन अन्य की पहचान संजय कुमार गुप्त निवासी गोपालपुर, थाना शाहपुर, जिला भोजपुर आरा, बिहार, राकेश वर्मा निवासी बसहिया, थाना बसखारी, रामकरन वर्मा निवासी कोडर बसखारी के रूप में हुई। तलाशी के दौरान 7 बंडल में अलग-अलग मात्रा में रखा 55 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे काफी दिनों से गांजा तस्करी का काम कर रहे हैं। सूचना पर नायब तहसीलदार टांडा फकीरेदास भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद सभी को थाने लाया गया। थानाध्यक्ष बसखारी अश्विनी मिश्र ने बताया कि एसएसआई अमरनाथ यादव की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।

असलहे के साथ गिरफ्तार

जलालपुर(अंबेडकरनगर)। थाना कटका पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को मसौढ़ा नहर पुलिया के पास से सुरेश कुमार निवासी मसौढ़ा को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस टीम ने एक अवैध असलहा बरामद किया। उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed