फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   four-lane road will bypass Jaam

फोरलेन मार्ग देगा जाम से निजात

Sat, 13 Feb 2016 12:05 AM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Feb 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
four-lane road will bypass Jaam

प्रदेश सरकार ने आम बजट में जिले को एक बड़ा तोहफा दिया है। इसमें फैजाबाद से होकर गोसाईगंज अकबरपुर होते हुए बसखारी तक के मार्ग को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव शामिल किया गया है। इस मार्ग के फोरलेन निर्माण की घोषणा ने आवागमन के क्षेत्र में सुधार होने की उम्मीद बढ़ा दी है।

विज्ञापन


दरअसल टांडा से अकबरपुर होते हुए रायबरेली व बांदा तक नेशनल हाईवे का निर्माण चल रहा है। इसके अलावा टांडा से बसखारी होते हुए वाराणसी तक भी नेशनल हाईवे का निर्माण प्रस्तावित है। भूमि अधिग्रहण आदि की कार्रवाई प्रक्रिया में है।
विज्ञापन


इसी बीच अब जिले की सबसे प्रमुख सड़क फैजाबाद से अकबरपुर होते हुए बसखारी तक को फोरलेन बनाने के निर्णय ने जनपदवासियों की बांछे खिला दी हैं। ऐसा होने से आने वाले 3 वर्षों में निश्चित तौर पर जिले के भीतर आवागमन सुविधा काफी मजबूत स्थिति में हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को फोरलेन निर्माण की जो घोषणा की है, उसका सबसे बड़ा लाभ जिला मुख्यालय से होकर गुजरने में लगने वाले जाम से निजात मिलने को लेकर है। दरअसल फैजाबाद या आजमगढ़ की तरफ से आने वाले वाहनों को अकबरपुर नगर में अक्सर घंटों जाम का शिकार होना पड़ता है।

फोरलेन निर्माण के दौरान माना जा रहा है कि नगर के बाहर से बाइपास मार्ग अवश्य बनाया जाएगा, क्योंकि नगर के भीतर से होकर फोरलेन मार्ग का निर्माण संभव नहीं है। साहित्यकार जियाराम शुक्ल उर्फ विकल साकेती ने कहा कि फोरलेन निर्माण तभी प्रासंगिक होगा, जब जिला मुख्यालय पर बाईपास के साथ इसका निर्माण कराया जाएगा।

चिकित्सक डॉ आरसी गुप्त ने भी कहा कि सरकार का यह निर्णय जिला मुख्यालय पर लगने वाले जाम के संकट से छुटकारा दिलाने के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है।

उधर जाम के संकट से छुटकारा मिलने के साथ ही फोरलेन मार्ग के निर्माण से फैजाबाद व आजमगढ़ जिले के बीच यात्रा में लगने वाले समय में भी काफी हद तक कमी आएगी। कारण यह कि इस मार्ग पर अभी यात्रा करने पर गोसाईगंज व अकबरपुर बाजार में जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।


फोरलेन मार्ग बनने तथा गोसाईगंज व अकबरपुर में बाईपास बन जाने से निश्चिततौर पर फैजाबाद से आजमगढ़ की दूरी तय करने में कम से कम एक घंटे की बचत हो सकेगी। व्यापारी नेता गोविन्दराम अग्रवाल कहते हैं कि फोरलेन सड़क के निर्माण से जिले के सैकड़ों लोगों को रोजगार भी मिलेगा, क्योंकि ऐसी सड़क के किनारे विभिन्न प्रकार के जो रोजगार पनपते हैं, उनका लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed