फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Four lakh people will do yoga together on World Yoga Day

विश्व योग दिवस पर एक साथ चार लाख लोग करेंगे योग

Thu, 16 Jun 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Four lakh people will do yoga together on World Yoga Day
अंबेडकरनगर। आठवें योग दिवस को सफल बनाने के लिए जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि इस बार योग दिवस के मौके पर चार लाख नागरिकों को योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग कराया जाए। इसके लिए डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दे दिया है।
विज्ञापन

बुधवार देरशाम डीएम सैमुअल पॉल एन ने कलेक्ट्रेट में इसे लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि योग दिवस को लेकर सभी विभागों को गंभीरता से काम करना होगा ताकि सफलता पूर्वक कार्यक्रम का आयोजन हो सके।
विज्ञापन

डीएम सैमुअल पॉल एन ने कहा कि 21 जून को समूचे विश्व में योग दिवस मनाया जाएगा। यह आठवां योग दिवस है। शासन के निर्देश के क्रम में इस बार जिले के चार लाख नागरिकों को योग शिविर में शामिल करना है। ऐसे में अभी से ही इसके लिए प्रयास करने होंगे। कहा कि योग सभी नागरिकों के लिए लाभदायी है। नागरिकों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग सिर्फ किसी विशेष दिन के लिए नही हैं बल्कि नियमित योग के लिए आम नागरिकों को प्रेरित करने की जरूरत है। इससे समाज में सकारात्मक बदलाव भी आएगा। स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज के निर्माण में बेहतर योगदान दे सकता है।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. निशा वर्मा ने बताया कि 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए गांवों में कई दिनों से योग शिविरों का आयोजन हो रहा है। तहसील, ब्लॉक स्तर पर प्रतिदिन योग शिविर लगाए जा रहे हैं। इसमें बड़ी संख्या में आम नागरिक भी शामिल हो रहे हैं।

नागरिकों को नियमित योग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसका सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहा है। इस मौके पर सीडीओ घनश्याम मीणा, एडीएम अशोक कुमार कनौजिया, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी व सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed