फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Four killed, two injured in separate road accidents

Ambedkar Nagar News: अलग-अलग सड़क हादसों में चार की मौत, दो घायल

Tue, 09 Dec 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 09 Dec 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Four killed, two injured in separate road accidents
जिला अस्पताल के बाहर सोमवार देर शाम जुटी परिजनों की भीड़।
अंबेडकरनगर। जिले के मालीपुर, सम्मनपुर, इब्राहिमपुर और कटका क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के दौरान चार हादसे हुए। हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने सभी मामलों में कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल
हजपुरा। सम्मनपुर इलाके में बरियावन पट्टी मार्ग के पास सोमवार की शाम करीब 5.30 बजे बाइक सवार तीन युवक खड़े ट्राले से टकरा गए। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जलालपुर के वाजिदपुर निवासी आकाश (24) की सम्मनपुर के महमदपुर हमजापुर में एबीसी इंटरप्राइजेज के नाम से बैग की दुकान है। आकाश के गांव का ही मयंक भी इसी दुकान पर काम करता था। सोमवार की शाम आकाश, मयंक (25) व अपने साथी सम्मनपुर के तनमय (31) के साथ अपनी बाइक से दुकान के प्रचार के लिए बरियावन बाजार की ओर गए थे। यहां से वापस लौटते समय बरियावन पट्टी मार्ग पर सुल्तानगढ़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गए। हादसे के समय हेलमेट न पहने होने की वजह से बाइक चला रहे मयंक की सिर पर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आकाश व तनमय गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने एंबुलेंस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से तनमय को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया गया है। तनमय नीट की तैयारी कर रहा है। एसओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर का पता लगाया जा रहा है। परिवार के लोगों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
सब्जी लेकर लौट रहे बाइक सवार की ट्रक की टक्कर से मौत
सद्दरपुर (अंबेडकरनगर)। मालीपुर इलाके में टिकरी गांव के पास रविवार देर शाम घर लौट रहे बाइक सवार दयाशंकर सिंह (52) की ट्रक की टक्कर से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भियांव से जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

टिकरी गांव के दयाशंकर सिंह जलालपुर की एक कार एजेंसी में काम करते थे। रविवार को एजेंसी पर अवकाश था, इसलिए वह घर पर ही थे। शाम करीब पांच बजे बाइक से खजुरी बाजार सब्जी लेने गए थे। इसके बाद वह अकबरपुर-शाहगंज मार्ग से होकर घर लौट रहे थे। गांव के निकट रामसहाय गुप्ता की दुकान के सामने मोड़ पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी और मौके से भाग निकला। हेलमेट न पहने होने के चलते सिर में गंभीर चोट लग गई थी। थाना प्रभारी स्वतंत्र मौर्य ने बताया कि ट्रक का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
पत्नी आशा बहू, तीनों बच्चे अविवाहित
दयाशंकर पिछले कई वर्षों से शोरूम में नौकरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। परिवार में पत्नी नीलम सिंह के अलावा बड़ा पुत्र आदित्य (26) और छोटा बेटा ऋषभ(24) है। इनकी एक बेटी भी है। तीनों अविवाहित हैं। नीलम सिंह आशा बहू हैं। दोनों मिलकर परिवार रूपी बगिया को उज्ज्वल भविष्य रूपी फल पाने के लिए लगातार जी-जान से जुटे हुए थे। हादसे की की खबर मिलते ही पत्नी नीलम सिंह बेसुध हो गईं। बेटों और बेटी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुुए इस हादसे ने पूूरे परिवार की खुशियां गम में बदल दी हैं।

-----
ईंट लदे ट्रैक्टर ने साइकिल से जा रहे युवक को रौंदा, मौत
केदारनगर । इब्राहिमपुर के लक्ष्मणपुर एनवां निवासी हनुमान यादव (39) को ईंट लदे ट्रक ने सोमवार शाम को औसानपुर के निकट रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हनुमान सोमवार शाम पांच बजे साइकिल से एनवां चौकी बाजार से औसानपुर किसी काम से जा रहे थे। बाजार के पश्चिमी छोर पर स्थित केशव शरण विद्यालय के पास पीछे से तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने हनुमान और उनकी साइकिल को टक्कर मारने के बाद रौंद दिया। हादसे में हनुमान के सिर के परखच्चे उड़ गए। चालक लोगों को धमकाते हुए वाहन लेकर भागना चाहा, जिसे घटनास्थल से लगभग 500 मीटर दूर ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हनुमान यादव के बुजुर्ग पिता रामविलास व मां इकलौते पुत्र की मौत से सदमे में हैं। तीन बहनों का विवाह हो चुका है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र के ईंट भट्ठों पर काम करने वाले चालक मनमाने तरीके से दो हजार ईंट की जगह छह हजार ईंट लाद लेते हैं, जिससे वाहनों पर नियंत्रण नहीं रहता है। प्रभारी निरीक्षक रितेश पांडेय ने बताया कि चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।



--------------

वाहन की टक्कर से युवक घायल
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। कटका के प्रतापपुर खुर्द निवासी विनोद (45) रविवार को विनोद गांव के नजदीक एक शादी में गए थे। खाना खाने के बाद घर लौटते समय बुद्धि बाजार के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार सुबह उन्हें ग्रामीणों ने सड़क किनारे पड़ा देख परिजनों को घटना से अवगत कराया और घायल अवस्था में सीएचसी भियांव भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed