फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Four interstate turtle smugglers arrested

चार अंतरराज्यीय कछुआ तस्कर गिरफ्तार

Tue, 12 Oct 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Four interstate turtle smugglers arrested
अंबेडकरनगर। जनपद पुलिस व वन विभाग की टीम ने कछुआ तस्करों के अंतर राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके पास से छोटे व बड़े कुल 33 कछुए बरामद किए।
विज्ञापन

वन दरोगा शंकर मौर्य वन रक्षक गणेश यादव के साथ भ्रमण पर थे, तभी सूचना मिली कि कुछ कछुआ तस्कर आ रहे हैं। वे दोनों कुर्कीबाजार तिराहे के निकट पहुंचे, जहां दरोगा असलम अली अंसारी, सिपाही मुकेश बौद्ध व अमित के साथ मौजूद थे। स्वाट टीम के दरोगा जयकिशन यादव भी वहां पहुंच गए। इसी बीच तीन व्यक्ति बोरे में कुछ सामान लेकर जाते दिखाई दिए। उनके साथ एक महिला भी थी।
विज्ञापन

बोरे की तलाशी लेने पर उसमें कछुआ बरामद हुए। इस पर पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उनकी पहचान बसखारी निवासी हिमांशु व अभिमन्यु तथा कोलकाता निवासी हिमेंद्र के रूप में हुई। महिला की पहचान मंजू विश्वास निवासी लोदियापुर कोलकाता के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे सब बसखारी व मसड़ा के आसपास स्थित पोखरों व नालों से कछुओं को पकड़कर कोलकाता ले जाते हैं और वहां उसकी बिक्री करते हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed