{"_id":"573b58e74f1c1ba171ac6ec1","slug":"four-injured-in-accidents-including-elderly","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में बुजुर्ग समेत चार जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं में बुजुर्ग समेत चार जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 17 May 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक बुजुर्ग समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर थाना अन्तर्गत आनंदपुर गांव निवासी प्रदीप (35) पुत्र माताप्रसाद व लूले (62) पुत्र रामनरेश एक ही बाइक से सोमवार देर शाम अकबरपुर आ रहे थे। जब वे रामपुर सकरवारी के निकट पहुंचे, तो पीछे से आ रहे पिकप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां लूले की हालत गंभीर बनी हुई है। बसखारी थाना अन्तर्गत महमदपुर गांव निवासी मौसम राव (32) पुत्र अजय कुमार मंगलवार सुबह बाइक से बसखारी जाते समय बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
उसे पहले सीएचसी बसखारी, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महरुआ थाना अन्तर्गत रामबाबा निवासी मीरादेवी (30) मंगलवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।