{"_id":"584305b54f1c1b0e1ede90fb","slug":"four-injured-in-accident-including-the-aged","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में वृद्ध समेत चार जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में वृद्ध समेत चार जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 03 Dec 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : Demo Pic.
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। इसमें एक की हालत गंभीर होने के चलते उसे टॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
अकबरपुर थाना क्षेत्र के दिवाकर निवासी सचिन (19) पुत्र दयाराम शनिवार दोपहर पहितीपुर रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
यहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालात में सुधार न आने पर उसे टॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, मालीपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी जगदीश (49) पुत्र रामकेवल शुक्रवार देर शाम मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गए।
विज्ञापन
घटना उस समय हुई जब वह बाइक से मालीपुर से घर लौट रहे थे। उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। उधर, अलीगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज निवासी प्रदीप (25) पुत्र राजाराम शुक्रवार शाम कश्मीरिया के निकट एक बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए।
वहीं, मालीपुर थाना क्षेत्र के मालीपुर निवासी रामेश्वर (65) पुत्र हरिप्रसाद शनिवार दोपहर मालीपुर बाजार में एक चार पहिया वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब वह बाजार में सड़क पार कर रहे थे। उनका भी उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नही लगा रखा था।