{"_id":"67f015ab8555585948067cd4","slug":"four-houses-burnt-in-the-fire-goods-worth-lakhs-burnt-to-ashes-seven-cattle-died-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-132139-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: आग से चार घर जले, लाखों का सामान राख, सात मवेशियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: आग से चार घर जले, लाखों का सामान राख, सात मवेशियों की मौत
Fri, 04 Apr 2025 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 04 Apr 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बेवाना क्षेत्र के कुढ़ा मोहम्मदपुर गांव में शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते चार छप्परनुमा घरों से लपटें उठने लगीं। तेज पछुआ हवा से उठीं ऊंची-ऊंची लपटों के आगे पूरा गांव बेबस नजर आया। इसकी वजह से पशुबाड़ा में बंधे जानवरों तक को बाहर नहीं निकला जा सका। तीन दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक लाखों रुपये की संपत्ति स्वाहा हो चुकी थी। साथ ही सात मवेशियों की झुलसकर मौत हो गई।
तहसील प्रशासन ने आग में हुए नुकसान का आकलन कर मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। गांव के मग्घू के मुताबिक दोपहर डेढ़ बजे के करीब उनके पशुबाड़ा से आग की लपटें निकले लगीं। इसी बीच तेज पछुआ हवा चलने से आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। पशुबाड़ा के बाद मग्घू के छप्परनुमा घर समेत पड़ोसी राजितराम निषाद, विनोद और राजेश निषाद के घरों को आगोश में ले लिया।
लपटें इतनी तेज थी कि ग्रामीणों को घरों से सामान और पशुबाड़ा से मवेशी तक निकालने का समय नहीं मिला। इससे पांच बकरियां, एक गाय और बछिया की झुलसकर माैत हो गई। ग्रामीणों ने आग अग्निशमन विभाग को सूचना दी। इसके बाद यहां एक-एक कर तीन दमकल की गाड़ियां पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक इन घरों में रखा अनाज, बेड, बक्सा, पंखा, साइकिल, जेवर समेत गृहस्थी का तमाम सामान जल चुका था। करीब दो लाख रुपये की संपत्ति नष्ट होने का अनुमान है। आग से आसपास के कई पक्के घरों की दीवारें भी चपेट में आईं, लेकिन अंदर नुकसान नहीं हुआ। एसडीएम अकबरपुर अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि नुकसान का आकलन कराकर आवश्यक मदद मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
-- --
आठ दिन में 40 बार गांव में लगी आग
बनगांव के मरथुआ सरैया गांव में रामतीरथ तिवारी के घर के पास शुक्रवार सुबह आठ बजे अज्ञात कारण से आग लग गई। लोगों से इसे बुझा दिया। इसके बाद 11 बजे दोबारा कोठ में आग लग गई। प्रधान अजय पटेल ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। दमकल वाहनों की मदद से आग बुझाई जा सकी। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले आठ दिनों में 40 बार गांव में अलग-अलग स्थानों पर आग लग चुकी है। हालांकि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।
गमछा व्यापारी के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
जलालपुर तहसील क्षेत्र के काजीपुरा निवासी हाजी सनी अख्तर जलालपुरी पाॅवरलूम से गमछा बनाने का काम करते हैं और घर में ही गोदाम बना रखा है। शुक्रवार की सुबह 10 बजे शॉर्ट सर्किट से गोदाम में आग लग गई। धुआं उठता देखकर घर में मौजूद लोगों ने गोदाम खोल कर जैसे-तैसे कुछ सामान बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग में करीब एक लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है।