फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Four houses burnt due to fire

आग लगने से चार घर जले

Thu, 01 Apr 2021 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Four houses burnt due to fire
भीटी। थाना क्षेत्र के काही गांव में गुरुवार को आग लगने से चार घर व उनमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग से लगभग 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। साथ ही पीड़ित परिवारों को समुचित सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

काही गांव में गुरुवार को अपराह्न बांस की कोठ के पास गांव के ही कुछ लड़के चना भून रहे थे। बताया जाता है कि इसी बीच चल रही तेज हवा के चलते चिंगारी निकली और बगल स्थित रामनयन के छप्परनुमा घर पर जा गिरी, जिससे घर में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख मौके पर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और आग बुझाने में जुट गए। हालांकि तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन

इस बीच फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से लगभग एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक रामनयन के अलावा रमेश व काशीराम के घर व उनमेें रखा सारा सामान जल गया। जबकि वंशराज के छप्परनुमा घर को आंशिक नुकसान हुआ। पीड़ितों के अनुसार लगभग 4 लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम भूमिका यादव, सीओ रुकमणि वर्मा व तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव घटनास्थल पर पहुंच गए। एसडीएम ने संबंधित कोटेदार को बुलाकर पीड़ित परिवारों को राशन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed