फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Four friends drowned in river, one deadbody found

चार दोस्त सरयू में डूबे, एक का मिला शव

Sat, 13 Apr 2019 10:36 PM IST
रवि प्रकाश Amar Ujala Bureau/Ambedkarnagar
Amar Ujala Bureau/Ambedkarnagar Published by: रवि प्रकाश Updated Sat, 13 Apr 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Four friends drowned in river, one deadbody found
नदी किनारे लगी भीड - फोटो : अमर उजाला
टांडा (अंबेडकरनगर)। नगर के हयातगंज मोहल्ले में साथ नहाने गए चार दोस्त शनिवार पूर्वाह्न सरयू के पानी में डूब गए। इनमें से दो युवक नदी की धारा के साथ बह गए, जबकि नदी में डूब रहे एक युवक को एक स्थानीय व्यक्ति ने बचा लिया। चौथा युवक खुद ही तैर कर किनारे आ गया। इस बीच घटना से नदी घाट के निकट अफरातफरी का माहौल बन गया। आननफानन गोताखोरों की टीम नदी में उतर पड़ी। काफी प्रयास के बाद एक युवक का शव गोताखोरों ने निकाल लिया, जबकि दूसरे युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस व प्रशासन की टीम भी मौके पर शाम तक बनी रही। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगर के हयातगंज मोहल्ले में स्थित प्रसिद्ध राम जानकी मंदिर के निकट बने सरयू घाट पर चार युवक पूर्वान्ह ग्यारह बजे पहुंचे। वे चारों हयातगंज स्थित एक वर्कशाप में साथ काम करते थे। शनिवार को वर्कशाप बंद होने की वजह से चारों दोस्त मौज मस्ती करने व नहाने के लिए सरयू नदी के तट तक चले गए। इसी बीच चारों दोस्त सरयू नदी में नहाने लगे। अचानक पानी की तेज धारा ने चारों युवकों को अनियंत्रित सा कर दिया।
विज्ञापन


इससे नैपुरा खजुरहिया सल्लम (22) तथा मीरानपुरा निवासी बिलाल (20) पानी की तेज धारा के साथ बह गए। एक युवक खासपुर अलीगंज निवासी अव्वल (22) भी पानी में डूबने लगा, जिसे वहां मौजूद स्थानीय निवासी संजीव ने किसी तरह बचा लिया। एक अन्य युवक हयातगंज निवासी गोलू किसी तरह तैरकर किनारे पहुंच पाने में सफल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों के पानी में डूबने की खबर मिलते ही नदी घाट के किनारे अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। आननफानन निजी गोताखोरों की टीम नदी में उतर गई। काफी मशक्कत के बाद नदी में डूबे युवक सल्लम के शव को पानी से निकालने की सफलता मिल गई। दूसरे युवक की तलाश 15 से अधिक निजी गोताखोरों की टीम देर शाम तक करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।


इसी बीच तहसीलदार संतोष कुमार ओझा तथा कोतवाल रामलखन पटेल के अलावा वरिष्ठ उपनिरीक्षक तनवीर अहमद व उपनिरीक्षक जंगेश हुसैन भी दलबल के साथ घाट पर पहुंचे और डटे रहे। रोते-पीटते परिवारीजन भी घाट पर पहुंचे। इनमें से सल्लम के पिता ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। कहा कि पानी में डूबकर मौत हुई है। ऐसे में पोस्टमार्टम कराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed