फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Four crores spent, yet proper disposal of garbage is not happening

Ambedkar Nagar News: चार करोड़ खर्च, फिर भी नहीं हो रहा कूड़े का समुचित निस्तारण

Sun, 15 Dec 2024 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Four crores spent, yet proper disposal of garbage is not happening
रिहायशी इलाके में फूंका जा रहा कूड़ा। 
अंबेडकरनगर। कूड़े से कंपोस्ट खाद बनाने की परियोजना पर नगर पालिका अकबरपुर प्रशासन चार करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर चुका है। इसके बाद भी शहर के बीच कूड़ा फेंककर निकाय कर्मी उसे आग के हवाले कर नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने में जुटे हैं। निकाय प्रशासन और प्रदूषण विभाग इससे बेखबर बना हुआ है।
विज्ञापन

नगर पालिका अकबरपुर की सवा लाख की आबादी के घरों से से हर दिन 32 टन से अधिक सूखा और गीला कूड़ा निकलता है। इसके निस्तारण को लेकर निकाय ने वर्ष 2019 में शहर से आठ किलोमीटर दूर कचना गांव में दो करोड़ रुपये से जमीन क्रय कर कंपोस्ट खाद बनाने की नींव डाली। दो करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर वहां बाउंड्रीवॉल समेत अन्य संसाधन दुरुस्त किए। वर्ष 2022 में एक करोड़ रुपये से कूड़े से खाद बनाने की मशीन का क्रय किया। गत वर्ष यहां कूड़े से खाद बनाने की प्रक्रिया धरातल पर उतर आई।
विज्ञापन

इसके बाद भी शहर की मुख्य सड़कों पर कूड़ा डालने पर निकायकर्मी बाज नहीं आए। निकाय प्रशासन ने कर्मचारियों पर कार्रवाई का चाबुक चलाना शुरू किया तो शहर से निकलने वाला कूड़ा कचना स्थित कंपोस्ट खाद प्लांट पर जाने लगा। पिछले कुछ माह से एक बार फिर से निकायकर्मियों की मनमानी शुरू हो गई है। मिर्जापुर कोडरा मोहल्ले में शहर से निकलने वाले कूड़े को डंप किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सुधीर कुमार, राजेश तिवारी, अमनसेन, दिवाकर राजभर, सभाजीत, राकेश, दिनेश समेत अन्य स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब से कूड़ा डंप किया जा रहा है, तब से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। ऐसे में संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है।
किसानों पर चाबुक, निकाय पर मेहरबानी
पराली जलाने को लेकर किसानों पर सेटेलाइट से निगरानी की जाती है। पराली जलते मिलने पर इन पर प्रशासन जुर्माना लगाने से भी गुरेज नहीं करता है। शहर के बीच कूड़ा जलाने के बाद भी निकाय प्रशासन पर कोई जुर्माना व कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। नागरिकों के बीच यह चर्चा का विषय बना है।
कर्मचारियों की फौज फिर भी लापरवाही
नगर पालिका अकबरपुर की सफाई व्यवस्था के लिए 350 सफाईकर्मियों समेत हर वार्ड की सफाई की निगरानी के लिए सफाई नायकों की तैनाती है। ट्रैक्टर, जेसीबी, कूड़ा वाहन समेत अन्य संसाधनों की कोई कमी नहीं है। इसके बाद भी कर्मचारी शहर की सफाई को लेकर उदासीनता बरत रहे हैं।

कूड़ा न फेंकने के दिए हैं निर्देश
बरसात के दिनों में रास्ता खराब होने के कारण कुछ दिनों तक मिर्जापुर कोड़रा में कूड़ा डंप कराया गया था। स्थानीय लोगों ने उसे आग के हवाले कर दिया, जिसके बाद कूड़े को वहां से हटा दिया गया। शहर में कूड़ा न फेंकने के निर्देश कर्मियों को दिए गए हैं। यदि कहीं ऐसा पाया गया तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - बीना सिंह, ईओ नगर पालिका अकबरपुर

दोषी पर होगी कार्रवाई
कूड़े को जलाकर वायु प्रदूषण फैलाने के मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी मिलने पर कार्रवाई के लिए इसकी रिपोर्ट बनाकर लखनऊ निदेशालय को भेजी जाएगी। - टीएन सिंह, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी, अयोध्या मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed