{"_id":"605789c78ebc3ec89a5c62d5","slug":"four-arrested-with-four-lakh-cash-and-gold-biscuits-ambedkar-nagar-news-lko5707191145","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लाख नकदी व सोने के बिस्किट के साथ चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार लाख नकदी व सोने के बिस्किट के साथ चार गिरफ्तार
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सराफा व्यवसायी के साथ करीब साढ़े आठ लाख रुपये की ठगी के मामले में केस दर्ज करने के 24 घंटे के अंदर जलालपुर पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से चार लाख से अधिक नकदी, पांच ग्राम सोने के बिस्किट, तीन मोबाइल व एक लग्जरी कार बरामद की। बाद में चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
जलालपुर कोतवाल मनीष सिंह के नेतृत्व में शनिवार की रात पुलिस टीम ने मंगुराडिला के निकट वाहन चेकिंग अभियान चला रखा था। इसी बीच जलालपुर की तरफ से एक लग्जरी वाहन आता दिखा। टीम ने उसे रुकने का इशारा किया, तो चालक ने वाहन की गति बढ़ा दी। हालांकि पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया। वाहन में चार व्यक्ति सवार थे। जांच में कार के अंदर से 4 लाख 10 हजार रुपये, 5 ग्राम सोने के बिस्किट, तीन मोबाइल बरामद हुए।
पुलिस टीम इसके बाद चारों बदमाशों को कोतवाली लेकर चली गई। पूछताछ में बदमाशों ने 16 मार्च को सराफा व्यवसायी योगेंद्र साहू के साथ ठगी किए जाने की बात स्वीकार की। कोतवाल मनीष सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान कपिल गौड़ निवासी दुर्गूपुर थाना जहांगीरगंज, उदयी उर्फ उदयभान यादव निवासी महाजी नौबरार देवारा थाना महाराजगंज जनपद आजमगढ़, अरविंद यादव निवासी अराजी अमानी थाना महाराजगंज जनपद आजमगढ़, दयाराम यादव निवासी अराजी अमानी थाना महाराजगंज जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई।
विज्ञापन
आलापुर थाना अंतर्गत जिन्नापुर निवासी योगेंद्र साहू की मरहरा बाजार में सराफा की दुकान है। 16 मार्च को जहांगीरगंज निवासी कपिलदेव उनके पास पहुंचा और सोने के बिस्किट बेचने की बात कही। योगेंद्र के अनुसार कपिलदेव ने सोने के बिस्किट के बदले उससे 8 लाख 60 हजार रुपये लिए और उसे लेकर गौसपुर ककरहिया नहर के निकट लेकर चला गया। वहां उसके तीन साथी मौजूद थे। उन्होंने कुछ दूर पर खड़े अपने साथी से सोने के बिस्किट लेकर आने की बात कहते हुए उससे रुपये लिए और चले गए। इसके बाद नहीं लौटे। शनिवार को उसने इस संबंध में कोतवाली में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी।